29 Mar 2024, 10:23:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

बृहस्पति ग्रह शांति के लिए करें ये उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 1:03AM | Updated Date: Jun 23 2019 1:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यदि कुंडली में गुरु ग्रह से संबंधित कोई दोष हो तो उसकी शांति के लिए गुरुवार को विशेष पूजा की जाती है। बृहस्पति देवताओं के गुरु भी हैं। गुरु वैवाहिक जीवन व भाग्य का कारक ग्रह है। यहां जानिए बृहस्पति ग्रह की पूजा के उपाय, जिनसे इस ग्रह के दोषों को दूर किया जा सकता है… गुरुवार को गुरु ग्रह के निमित्त व्रत रखें। जिसमें पीले वस्त्र पहनें व बिना नमक का भोजन करें। भोजन में पीले रंग का खाद्य पदार्थ जैसे बेसन के लड्डू व आम आदि शामिल करें। गुरु बृहस्पति की प्रतिमा या फोटो को पीले वस्त्र पर विराजित करें। इसके बाद पंचोपचार से पूजा करें। पूजन में केसरिया चंदन, पीले चावल, पीले फूल व भोग में पीले पकवान या फल अर्पित करें व आरती करें। गुरु मंत्र का जप करें: ऊं बृं बृहस्पते नम:। मंत्र जप की संख्या कम से कम 108 होनी चाहिए। गुरु से जुड़ी पीली वस्तुओं का दान करें। पीली वस्तु जैसे सोना, हल्दी, चने की दाल, आम (फल) आदि। शिवजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »