20 Apr 2024, 05:21:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

घर में रोजाना करें धूनी, होंगे ढेरों लाभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 11:38AM | Updated Date: Jun 11 2019 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको बता दें, कि हिंदू धर्म के मुताबिक घरों में धूनी देने की विशेष परंपरा हैं यह प्राचीन काल से चली आ रही हैं धूप देने से मन को शांति और प्रसन्नता प्राप्त होती हैं वही साथ ही साथ मानसिक तनाव से भी मनुष्य को मुक्ति मिल जाती हैं। वही ज्योतिष के मुताबिक घरों में धूनी देने के लिए कई तरह की चीजें आती हैं हर धूनी का अपना अलग महत्व होता हैं तो आइए जानते हैं।
 
बता दें, कि रोजाना सुबह और शाम के वक्त घर में कर्पूर और लौंग की धूनी देना बहुत ही जरूरी होता हैं। वही आरती या प्रार्थना के बाद कर्पूर जलाकर उसकी आरती लेनी चाहिए। इससे घर के वास्तुदोष सामापत होते हैं साथ ही साथ पैसों की भी कमी नहीं होती हैं।
 
वही हफ्ते में एक बार किसी भी दिन घर में कंडे जलाकर गुग्गल की धूनी देने से गृहकलह शांत हो जात हैं वही गुग्गल सुगंधित होने के साथ ही दिमाग के रोगों के लिए भी लाभदायक होता हैं। वही पीली सरसों, गुग्गल, लोबान, गौघृत को मिलाकर सूर्यास्त के वक्त उपले जलाकर उस पर ये सारी सामग्री डाल दें। इससे नकारात्मकता दूर हो जाती हैं। वही घर में पैसा नहीं टिकता हो तो रोजाना महाकाल के आगे एक धूपबत्ती लगाएं हर शुक्रवार को काली के मंदिर में जाकर पूजा करें।
 
 वही घर में सप्ताह में एक या दो बार नीम के पत्ते की धूनी जलाएं इससे जहां एक ओर सभी तहर के जीवाणु नष्ट हो जाएंगे। वही वास्तुदोष भी समाप्त हो जाएगा। वही लोबाना को सुलगते हुए कंडे या अंगारे पर रख कर जलाया जाता हैं मगर लोबान को जलाने के नियम होते हैं इसको जलाने से पारलौकिक शक्तियां आकर्षित होती हैं इसलिए बिना विशेषज्ञ से पूछे इसे न जलाएं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »