20 Apr 2024, 07:53:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

अक्षय तृतीया: सोना नहीं खरीद सकते तो घर लाएं ये चीजें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2019 2:59PM | Updated Date: May 7 2019 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। इस साल 7 मई को यह त्योहार मनाया जाएगा। वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को यह त्योहार मानाया जाता है। इस दिन कोई भी शुभ काम करने के लिए पंचांग देखने की जरूरत नहीं पड़ती है। 
 
इस दिन घर की साफ-सफाई करके मां लक्ष्मी का पूजन बहुत ही शुभ फलदायक होता है। इस दिन सोना खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अगर सोना नहीं खरीद पाएं तो ये चीजें जरूर खरीद लें। ज्योतिष के अनुसार इस दिन अगर ये चीजें घर में स्थापित की जाएं तो मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है। यहां जानें कौन सी हैं वो चीजें: 
 
इस दिन अगर आप सोना नहीं खरीद सकते हैं तो आप मां लक्ष्मी के चांदी की चरण पादुका ला सकते हैं। इन्हें पूजन कर शुभ समय में मंदिर में स्थापित करें।
 
इस दिन आप पारद की मां लक्ष्मी की मूर्ति भी घर ला सकते हैं और विधि से पूजा करके मंदिर में स्थापित कर सकते हैं। 
 
इस दिन अगर सोना नहीं खरीद सकते हैं तो आप सोने की छोटी सी कोई वस्तु लाकर उसे मंदिर में स्थापित कर सकते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »