29 Mar 2024, 13:46:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

घर के बेडरुम में भूल से भी ना रखें इन चीजों को, होंगे ये नुक्सान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2019 4:49PM | Updated Date: Apr 17 2019 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हर कोई अपने घर को खूबसूरत और आकर्षक दिखाने के लिए कई तरह-तरह के उपायों को अपनाते हैं। बता दें बेडरूम घर का सबसे अहम हिस्सा होता है। यदि आप किसी भी जगह से वापिस आई हैं तो अपनी सारी थकान को आप बेडरूम में आराम करके ही निकालती हैं।

 
वास्तु के अनुसार बेडरूम पर यदि आप सही से ध्यान देती हैं तो आपका जीवन खुशनुमा बन जाता है। घर के अन्य हिस्सों की देखभाल के साथ आपको अपने बेडरूम की खास देखभाल करनी चाहिए। इससे आपके घर में सुख, समृद्धि तथा शांति का आवागमन होता है। आज हम आपको वास्तु के अनुसार बेडरूम की सजावट के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं।
 
वास्तु के अनुसार आपको अपने बेड के सामने कोई न कोई धार्मिक चित्र अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करना आपके बेडरूम के लिए बहुत सही होता है। ऐसा करने पर आपके बेडरूम से नकारात्मकता कम होती है।
 
यदि आप अपने बेडरूम में राधा कृष्ण का चित्र लगाते हैं तो पति पत्नी के बीच में प्रेम बना रहता है। इसके अलावा आपको बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल की स्थिति पर भी ध्यान देना चाहिए। आप बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल को कभी किसी खिड़की के सामने न रखें बल्कि उसको किसी ऐसे स्थान पर रखें जहां उस पर सूरज की रौशनी नहीं पड़ती हो।
 
बेडरूम में शीशे को कभी ऐसे स्थान पर न लगाएं। जहां से उसमें आपका बेड दिखाई देता हो। यदि ऐसी स्थिति में शीशा लगा हो तो उसको हटा दें। असल में ऐसा होने पर आपके घर में अशांति तथा बैचेनी का माहौल बनता है। आप अपने बेडरूम में शीशे को किसी ऐसी जगह लगाएं जहां से आपके बेड का प्रतिबिंब उसमे न दिखाई पड़ता हो।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »