28 Mar 2024, 22:49:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

लोहड़ी पर्व आज - जानिए क्यों मनाया जाता हैं यह पर्व

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2020 12:42PM | Updated Date: Jan 13 2020 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हमारे देश विविधताओं के रंग से रंगा हुआ है। यहां तमाम तरह के पर्व मनाए जाते हैं। इन्‍हीं में से एक पर्व है लोहड़ी जो कि पौष माह के अंत और माघ की शुरुआत में मनाया जाता है। इस दौरान खेतों में फसलों के लहलहानें की खुशी किसान के चेहरे पर देखते ही बनती है। लोहड़ी वैसे तो पूरे उत्तर भारत में मनाई जाती है लेकिन पंजाब में इस पर्व को विशेष रूप से सेलिब्रेट किया जाता है। लोहड़ी वाले दिन शाम को ढोल नगाड़े बजते है और परिवार के लोग एकत्र होकर जमकर नाच-गाना करते हैं।
 
इसे विशेष रूप से पंजाब और हरयाणा में मनाया जाता है। लोहड़ी शब्द इसकी पूजा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं से मिलकर बना है। इसमें ल (लकड़ी) +ओह (गोहा = सूखे उपले) +ड़ी (रेवड़ी) = 'लोहड़ी' के प्रतीक हैं। साल की सभी ऋतुओं पतझड़, सावन और बसंत में कई तरह के छोटे-बड़े त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें से एक प्रमुख त्योहार लोहड़ी भी है। इसके अगले दिन माघ महीने की संक्रांति को माघी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को संदेश भेज लोहड़ी की बधाई भी देते हैं। हम भी आपके लिए लाए हैं ऐसे मैसेज जिन्हें आप अपने करीबी लोगों को भेज सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »