28 Mar 2024, 19:15:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातको का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 1:09AM | Updated Date: Nov 14 2019 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपको कुछ चौंकाने वाली बातें पता चलेंगी। लेकिन चिंता ना करें,सब अच्छी खबरें होंगी। जिन कई चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे थे, वे आज पूरी होने वाली हैं। जिन कोशशों को आप अपनी और से व्यर्थ मान चुके थे, वे अंतत आज सफल होंगी। इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ मनाएं, हो सकता है कि उनके पास भी आपको सुनाने के लिए कोई अच्छी खबर हो। अब समय आ गया है कि आपको अपनी शारीरिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए अपने आपको मानसिक तौर पर मजबूत बनाना होगा। आपको यह भी समझना होगा कि मानसिक स्वास्थ्य का शारीरिक स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ता है और आपमें बेशक किसी भी शारीरिक समस्या से पार पाने की मानसिक शक्ति मोजूद है। अपनी मानसिक शक्ति में विश्वास रखें, आपको चकित कर देने वाले नतीजे मिलेंगे।

आप किसी के दिल में हमेशा के लिए जगह बना सकते हैं। आपके इस नए अफेयर की शुरुआत काफी ताजगी भरी और अन्तरंग होगी। आपका दिमाग काफी मुक्त रहेगा और आप दिखावे से प्रभावित हुए बिना सच्चे प्यार और सच्चे सम्बन्ध की तलाश में रहेंगे। पिच्च्ले समय के कडवे अनुभवों को रुकावट न बनने दें। अगर आपको डर लग रहा है तो सावधानी से आगे बढ़ें। बदलाव आपके कैरियर में संकेत दे रहे है, लेकिन ये परिवर्तन आपको आनंद देगा। आपको नयी नौकरी की पेशकश मिल सकती है, या एक नए विभाग में आपको स्थानांतरित किया जा सकता है। पदोन्नति का भी संकेत मिल रहा है। आप अपनी नई जिम्मेदारियों से प्यार करेंगे और अपने आप को साबित करने के लिए उत्साह से भर जाएंगे। आप अपनी कार्य क्षमताओं से हर किसी को प्रभावित करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »