29 Mar 2024, 13:38:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातको का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 1:09AM | Updated Date: Nov 14 2019 1:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आसानी से आगे होने वाली बातों का अनुमान लगा लेते हैं। आपकी संचार क्षमता भी प्रभावशाली और नजरिया खुला है, इसीलिए जो आप चाहते हैं उसके लिए बहुत मेहनत करें। हमेशा गलतियाँ ढूँढने की फिराक में रहने वाले आक्रामक लोगों के साथ उलझने से बचें। स्वास्थ्य सम्बन्धी ऐसी समस्याएं जिन्हें आप काफी समय से नजरअंदाज करते आ रहे हैं, अगर आज आपने उनके बारे में कोई कदम नही उठाया तो वे गंभीर रूप धारण कर सकती हैं। आपकी विशेष आवश्यकताओं को देखते हुए आपका खाना भी विशेष होना चाहिए। अपने स्वास्थ्य के लिए हानिकारक चीजें बिलकुल न खाएं। अगर आप किसी लम्बी बीमारी से जूझ रहें हैं और नियमों का पालन नही कर रहे तो अब सख्ती से नियमों का पालन करें।

आप अपने सम्बन्ध को लेकर जरुरत से ज्यादा गंभीर हैं और बहुत सोचते हैं। खुद को थोडा हल्का करें। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। एक बार जब आप सब चीजों और बातों के दोहरे अर्थ ढूँढने से खुद को रोकना सीख जायेंगे तो आपको मालूम होगा कि आपका सम्बन्ध बहुत मजबूत है और आपको भी कभी कभी अधिक न सोचते हुए खुद को मुक्त रखकर मजे लेने से पीछे नही हटना चाहिए। आप अपने सबसे अच्छे आलोचक हैं। अपनी स्थिति का विश्लेषण और उसके अनुसार कार्य करे। आज आपको समय के अनुसार चलने के लिए अपने आप को प्रेरित करने की आवश्यकता है। ध्यान केंद्रित करे जिससे की आप नीचे की और न जाये। समय के साथ आपको बड़ी जिम्मेदारियों के साथ सौंपा जा सकता है। तब तक निरंतरता रखे। समय आपके पक्ष में है। अनुसंधान के साथ सुनियोजित निवेश करे और आगे बढे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »