29 Mar 2024, 03:33:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मेष राशि के जातको का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 1:09AM | Updated Date: Nov 14 2019 1:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप अपने विस्तृत होते हुए परिवेश के बारे में बहुत अच्छा अनुभव करेंगे लेकिन आपके परिजन इसी को लेकर निराश होंगे। जो आप करना चाहते हैं, उसके लिए स्वयम को समर्पित कर दें। पर्दे के पीछे काम न करें, आप जो भी कर रहे हैं, उसके बारे में जानने दें। अपनी जीवन में आये किसी नए दोस्त से आपको काफी लगाव का अनुभव होगा। अब आपके लिए खुद को संवारने और खुद का ध्यान रखने का समय है। आप अपनी अच्छी सेहत को हलके में लेते रहे हैं लेकिन अब आपको यह समझना होगा कि छोटी समस्याओं को नजरअंदाज कर देने से वे भविष्य में बड़ी समस्याओं में बदल जायेंगी। आप आज तक किसी भी स्वास्थ्य सम्बन्धी तकलीफ में घरेलू नुस्खों से ही काम चलाते रहे हैं और इससे आपको फायदा भी हुआ है लेकिन अब आपको अपनी समस्याओं के संतोषजनक समाधान के लिए डॉक्टर की मदद लेनी पड़ सकती है।

आपको अपने साथी की शारीरिक या भावनात्मक रूप से चाह है जो की आपसे दूर है। शारीरिक दूरी को पाटना मुश्किल है पर भावनात्मक तौर पर आप आसानी से अपने साथी के साथ जुड़ सकते है। अपने अहंकार को दूर रखे और पहला कदम उठाएं। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा की आपका साथी भी उसी अनुपात में अपनी भावनाओ को व्यक्त कर रहा है। इस अदृश्य दीवार को तोड़ कर आगे बढे। आपका मन अभी आनंद और प्रेम की तरफ भाग रहा है, हालाँकि इसके विपरीत आपका मन हमेशा कार्यो में उलझा रहता है। लेकिन यह ठीक है, काम से एक दिन की छुट्टी ले और अपने दिन का आनंद लें। ज्यादा चिंता न करे, क्योकि आपको आनंद लेने और कार्य करने की सीमा ज्ञात है। कार्यस्थल पर प्रबंधन आपके काम से बहुत प्रभावित है और आपको पदोन्नति भी मिल सकती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »