29 Mar 2024, 15:46:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मेष राशि के जातको का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 2:44AM | Updated Date: Nov 12 2019 2:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप ऊर्जा से भरे हैं और बहुत अच्छे मूड में भी हैं। दोस्तों को पार्टी दे सकते हैं। अपनी ख़ुशी में खोकर आपका ध्यान भविष्य के खतरों से हट सकता है। घबराए नही, किसी आदमी से कोई नुक्सान होने की आशंका नही है, केवल आपका पेट अपच वाला अधिक भोजन करने के कारण खराब हो सकता है,जिससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। आज आप आराम के मूड में हैं। आप इसके लिए अलग-अलग तकनीकों जैसे मसाज, तैराकी या खुद का ख़ास ख्याल रख सकते हैं। योग भी अच्छा विकल्प है। दिन के दुसरे भाग में या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी के घर जा सकते हैं। पार्टी करते हुए भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना न भूलें नही तो पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। दोस्तों और परिवार के बीच व्यस्त रहेंगे।

आज का दिन अन्य एवं दूसरे मौके के लिए उपयुक्त है। जिन लोगो ने आपके साथ अच्छी तरह से व्यवहार नहीं किया है, वे लोग आप से मिलने या सलाह लेने आ सकते है। आज का दिन नए सिरे से अपनी दोस्ती और प्रेम को मजबूत करने का समय है। आज का दिन माफ़ी प्रदान करने, गलतियाँ भूलने और बेकार की चीज़ो पर पानी डालने का समय है। दूसरी ओर आप भी किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते है, जिससे आपका आकड़ा १९-३६ का रहा है और ये समय पुरानी बातो को भूलकर एक नए सिरे से शुरुआत करने का समय है। अगर आप बेरोजगार हैं, तो एक अवसर आज आपके दरवाजे पर अपनी दस्तक दे सकता है। दोनों हाथों से इसे ले। आपके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। कृपया करके मुफ्त सलाह प्रदान करने वालो से दूर रहे। आप नौकरी पाने के पश्चात अपनी ईमानदारी और समर्पण दिखाए। आपको एक नए क्षेत्र से अवसर प्राप्त हो सकता है। विभिन्न क्षेत्रों से आप अपने लिए नौकरियों खोजे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »