29 Mar 2024, 17:13:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातको का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 3:11AM | Updated Date: Nov 10 2019 3:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप पिछले कुछ दिनों से काफी व्यस्त दिनचर्या बिता रहे हैं। अब सारी चीजों को व्यवस्थित करने का समय है। आज आपको तुलनात्मक रूप से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन आपको इस समय का उपयोग अपनी सब चीजों को व्यवस्थित करने में लगाना चाहिए। नही तो सब कुछ और अधिक उलझता जाएगा और आप स्थिति के नियंत्रण से बाहर होने के कारण और भी अधिक परेशान रहेंगे। आज आप अपनी वर्तमान जीवनशैली के स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में जागरूक होंगे और इसमें सुधार के लिए कोई कार्यक्रम बनायेंगे। कुछ कारणों से आपको किसी स्वास्थय सम्बन्धी जांचें करानी होंगी और इससे आप संभावित खतरे के प्रति सावधान हो जायेंगे। आप पहले भी कई बार इससे बेहतर जीवनशैली अपनाने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन इस बार आपको यह करना थोडा आसान रहेगा।

आज आप ऐसे साथी से मिल सकते है जिसका आप सपना देखा करते थे। यह व्यक्ति आप ही की तरह दिलचस्प और साहसी होगा। आप कुछ समय से इस तरह के व्यक्ति से मिलने की कोशिश कर रहे थे। प्रेम की चिंगारियां आप में रहेंगी और आप उस व्यक्ति के बारे में सोचते रहेंगे। उस व्यक्ति को धीमे से अपनी प्रेम रूपी भावनाएँ व्यक्त करना न भूले। ये समय महान प्रभाव के लोगों के साथ वार्तालाप करने के लिए अति उत्तम है। आप इन लोगो से जितना संवाद बढ़ा पाये बढ़ाये, क्यों की एक बेहतर जगह तक पहुँचने के लिए या अपने वर्तमान स्थिति का उन्नयन करने के लिए ये बहुत जरुरी है। आप अभी काफी दुविधा में है की ये अवसर आपकी धन वृद्धि कर सकते है की नहीं या आप उन्हें पकड़ पाएँगे की नहीं, लेकिन आप उम्मीद का दामन न छोड़े और अपने मकसद के लिए प्रयास करना जारी रखे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »