19 Apr 2024, 17:17:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धन का राज छिपा होता है हथेली की इन रेखाओं में, जाने किसे कितना मिलेगा धन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 2:21AM | Updated Date: Nov 8 2019 2:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कई बार आपने सुना होगा की हाथों की लकीरें भी किस्मत का पता लगा ही देती है। जिसके लिए कई लोग ज्योतिष से अपने हाथ दिखाते है, और भविष्य से जुड़ी जानकारी प्राप्त करते है। वैसे ज्योतिष शास्त्र की माने तो ये सत्य है की हाथों की लकीरें भी इंसान के आगे की जिंदगी के बारे में बताती है। ऐसे में आज हम आपकों हाथों की ऐसी लकीरों के बारे में बताएंगे की जिससे ये मालूक हो सकेंगा की जीवन में धन लाभ लिखा है, तो चलिए जानते है हाथों की लकीरें किस और इशारा करती है। हाथ की लकीरों में भी धन लाभ का योग है तो इसके लिए आप भाग्य रेखा देखा जो अनामिका उंगली से मध्यमा उंगली तक स्थित होनी चाहिए।
 
वहीं हाथों में सूर्य रेखा और बुध रेखा मस्तिष्क रेखा के पास जाकर एक दूसरे से मिल जाए तो इस तरह के व्यक्ति हर हाल में विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम माने जाते है। यहीं नहीं ऐसा इंसान अपनी बुद्धिमता से धन कमाने में हर समय सक्षम रहते है। इसी तरह हाथ की मध्यमा और सबसे छोटी उंगली के जस्ट नीचे की और यदि वलय बन रहा है तो इस तरह के व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इस तरह के व्यक्ति स्वभाव में भी बेहद अच्छे होते है।
 
और आगे जाकर धनवान रहते है। ध्यान रहे भाग्य रेखा मध्यमा उंगली से जुड़ी हो और सूर्य रेखा अनामिका उंगली से सूर्य पर्वत की तरफ जाती होनी चाहिए अगर ऐसा है तो उस व्यक्ति के धन की कमी नहीं होती है। इसी तरह अगर आपके हथेली में सभी उंगलियां उभार लिए हुए है तो ये इस और इशारा करती है की जीवन में कभी भी सुखों की कमी नहीं आएगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »