19 Apr 2024, 10:09:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुलसी के 5 पत्तों का ये उपाय बदल देगा आपका भाग्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 11:58AM | Updated Date: Nov 7 2019 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सभी जानते हैं कि हिन्दू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र माना जाता है और सभी तुलसी की पूजा विधिवत रुप से करते हैं। सभी के घर में तुलसी का पौधा मौजूद होता है। हर घर में न केवल तुलसी का पौधा पाया जाता है बल्कि उसकी पूजा भी की जाती है। हर शुभ काम तुलसी के पत्ते के बिना अधूरा होता है। जिस तरह हर काम तुलसी के बिना अधूरा है उसी तरह तुलसी का पत्ता भगवान विष्णु को भी बहुत प्रिय होता है।
 
कार्तिक माह में तुलसी पूजा का महत्व और भी बढ़ जाता है। मान्यता है कि इस महीने शालीग्राम और माता तुलसी का विवाह भी होता है। अगर काफी कोशिशों के बाद भी आपको किसी काम में सफलता नहीं मिलती है, तो कार्तिक माह में तुलसी के पत्ते के उपाय से मां लक्ष्मी और धन कुबेर की कृपा होती है, जिससे आपकी सारी विपत्तियां दूर हो जाएंगी।
 
आपको बता दें कि अगर आपको अपने घर में नकारात्मक शक्तियों का अहसास हो रहा हैं तो सोने से पहले अपने तकिए के नीचे तुलसी के पांच पत्ते रख दें। इससे वहां से नकारात्मक शक्तियां दूर भाग जाएगी। वही जिन कपल की बिल्कुल भी नहीं बन रही हैं, तो हर दूसरे दिन एक दूसरे से लड़ाई झगड़े हो रहे हैं।  
 
तो तुलसी के पांच पत्ते को अपने पास रखें। ऐसा करने से पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े सब समाप्त हो जाते हैं। आज जिस जगह भी पत्ते रख रहे हैं, उसे हर 24 घंटे के बाद बदल लें और लगातार 21 दिनों तक ऐसा करें। जो सूखे पत्ते हैं उसे जल में प्रवाहित कर दें। वही तुलसी के पांच पत्तों को एक लाल कागज में लपेटकर पूजा स्थल पर रख दें और इसकी पूजा करें। इन पत्तों को अपने मन की इच्छा बताएं। कुछ ही दिनों में आपको इसका फर्क नजर आने लगेगा। ऐसा करने से सोई किस्मत जाग जाती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »