29 Mar 2024, 02:09:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

गिफ्ट में मिली इन चीजों को ना रखें घर में, नहीं तो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 11:31AM | Updated Date: Nov 7 2019 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप चाहें कुछ भी करें लेकिन बिना उपहार के कुछ स्‍पेशल दिन अधूरा सा ही लगता है। उपहार के जरिए आप न सिर्फ अपने मन की भावनाओं को अपने पार्टनर के सामने रखते हैं, बल्कि अपने पार्टनर को भी बेहद स्पेशल फील करवाते हैं। वास्तुशास्त्र का हर व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व होता हैं वही हर कोई चाहता हैं कि उसके घर में सुख शांति और समृद्धि का वास हो, मगर कई ऐसी चीजें होती हैं जो घर में दुर्भाय का कारण बनी रहती हैं और आर्थिक परेशानियां और नुकसान की एक खास वजह बन जाती हैं। 
 
उपहार में शेर, बाघ, चीता जैसे हिंसक जानवरों की फोटो या मूर्तियां लेना या देना अशुभ माना जाता हैं। वही उपहार में डूबते हुए जहाज की तस्वीर या मूर्ति लेना या देना शुभ नहीं होता हैं इससे आर्थिक परेशानियां हमेशा ही बनी रहती हैं। उपहार में चाकू, छुरी जैसी नुकीली चीजें भी नहीं लेनी देनी चाहिए। इससे पारिवारिक समदस्यों के बीच कलह क्लेश बना रहता हैं। किसी को काले वस्त्र भी उपहार में नहीं देने चाहिए और ना ही लेना चाहिए। इसे पीड़ादायक और मृत्यु कारक माना जाता हैं। किसी को जूते लेना या देना भी उपहार में अशुभ माना जाता हैं। यह जुदाई का प्रतीक होती हैं प्रेमी अगर ऐसे उपहार देते हैं तो उनके रास्ते अलग अलग हो सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »