28 Mar 2024, 21:53:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातको का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 3:54AM | Updated Date: Nov 7 2019 3:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन भावनात्मक रहेगा।आपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है आप को इससे थोडा सा डर रहेगा क्योंकि आपने इससे पहले ऐसा कभी नही किया है। लेकिन अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको भावनात्मक संतुष्टि मिलेगी। आपका कोई करीबी भी आज भावनाओ में बहकर बात करेगा लेकिन आपको जमीन से जुड़े रहकर उपयुक्त प्रतिक्रिया देनी है। आपको यह समझना होगा कि आपको स्वस्थ रहने और युवा दिखने के लिए जंक फूड से दूरी बनानी होगी। आप पिछले कुछ दिनों से सामान्य से भी अधिक जंक फूड का सेवन कर रहे हैं। आपको तुरंत खुद पर नियंत्रण करना होगा।आज ही अपने मेनू से जंक फूड हटा दें। इसके स्थान पर,खूब फायबर युक्त खाना खाएं।

आज आप अपने सभी संबंधों को नए सिरे से शुरू करने के लिए तैयार है। इस तरह से पुराने महत्वहीन रिश्ते को भी आप पीछे छोड़ सकेंगे जिनका समय के साथ कुछ महत्व नहीं रह गया है या आप अपने प्रयासों से अपनी मौजूदा रिश्ते को नवीनीकृत करके उसमे प्रेम की ऊर्जा का संचार कर सकते है। आप इस समय ऊर्जा से ओतप्रोत है और आप प्रेम से भरे हुए रिश्ते को अगले स्तर तक ले जायेंगे। आज का दिन विपणन के लिए बहुत ही कारगर साबित हो सकता है जो की आपके व्यसाय को आगे की और ले जा सकता है। ये जरुरी है की आप विपणन नीतिया बनाते हुए न्यायसंगत निर्णय ले ताकि आप बेहतर नीतिया बना सके। अगर आज आपने कोई कार्यशाला या सार्वजनिक समारोह अपने व्यसाय को आगे ले जाने के लिए रखा हुआ है तो वो काफी अछा रहेगा। जो भी संपर्क आप बनायेंगे वो आगे आने वाले समय में आपके लिए सफलता की कुंजी बनेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »