29 Mar 2024, 14:21:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातको का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 3:53AM | Updated Date: Nov 7 2019 3:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप सामान्य से अधिक भावनात्मक हैं, दूसरे इसका फायदा उठा सकते हैं। कार्यस्थल पर कार्य का दबाव रहेगा, जिससे थकान का अनुभव करेंगे। कुछ कार्य सहकर्मियों को दे दें या कल के लिए बचा रखें। काम थोडा भले ही करें लेकिन गुणवत्ता बनाये रखें। आज किसी ख़ास व्यक्ति के साथ स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठा सकते हैं। आपको इसे लेकर खुद के लिए सख्त नियम बनाने होंगे कि आपको क्या खाना है और क्या नही।स्वास्थ्य के लिए लाभदायक चीजें ही चुनें क्योंकि यही सर्वोतम विकल्प हैं। आपको पूरा आराम मिले, इसके लिए आपको अपना दृष्टिकोण ठीक करना होगा।इससे आपके पास जीवन में अप्रत्याशित रूप से होने वाली मुश्किल घटनाओं से जूझ पाने का हौसला मिलेगा।

आप इस समय अपनी ख़ुशी शारीरिक संबंधों में तलाश कर रहे हैं। कोई ख़ास और अन्तरंग आपके आसपास है और आप उसके आकर्षण से बच नही पा रहे हैं लेकिन सावधान रहें।जिन फलों को खाने की मनाही होती है उन्हें हजम करना आसन नही होता। यह तय कर लें कि आपके इस मजे और साहस भरे अनुभव के परिणाम के रूप में आपको बाद में कोई परेशानी न होने पाए। आप आज कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी ले। अगर आप इसे अच्छी तरह से करते हैं, तो आपको एक दैनिक आधार पर इस तरह की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस के साथ, वेतन में वृद्धि भी आयेगी। इसलिए ईमानदारी से काम करते रहे और लगातार अपने आप को प्रेरित करते रहे। हो सकता है की लाभ आज दिखाई न दे, लेकिन आप एक बेहतर जीवन के लिए कल की दिशा में काम कर रहे हैं। अपने कार्य को पूरा करने के लिए अपनी रचनात्मकता का प्रयोग करें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »