29 Mar 2024, 17:21:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

12 साल बाद गुरु-शनि एक ही राशि में - 9 राशियां होगी मालामाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2019 11:13AM | Updated Date: Nov 5 2019 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लगभग 12 वर्ष में एक बार शनि और बृहस्पति का मिलन एक ही राशि में होता है। वर्षों बाद इस बार इनका मिलन गुरु की राशि धनु में ही होगा। ज्ञान के ग्रह बृहस्पति 5 नवंबर को सुबह 4:38 बजे वृश्चिक राशि से धनु राशि में परिवर्तन करेगा। धनु राशि बृहस्पति की स्वयं की राशि मानी जाती है। इस राशि में आने पर बृहस्पति शुभ फल देते हैं। शनि एवं केतु वहाँ पहले से ही विराजमान हैं अब गुरु के भी पहुंचने से तीनों ग्रह एक साथ हो जाएंगे, इन पर भी राहु एवं मंगल की भी पूर्ण दृष्टि पड़ रही है।  इस राशि में आने पर बृहस्पति शुभ फल देते हैं। बृहस्पति ग्रह विद्या ज्ञान बुद्धि व विवेक के कारक ग्रह माने जाते हैं। बृहस्पति लगभग 12 वर्ष बाद धनु राशि में आ रहे हैं 29 अप्रैल तक इसी राशि में रहेंगे, जो 15 मई को वक्री होकर 30 जून को वापस धनु राशि में आ जाएंगे।
 
मेष 
आपकी राशि के भाग्यभाव में यह युति कई महीनों से चली आ रही कार्य बाधा दूर करेगी, लाभ मार्ग प्रशस्त होगा । विदेश यात्रा अथवा विदेशी व्यक्तियों के सहयोग से लाभ होगा। व्यापारिक एवं विद्यार्थीवर्ग के लिए यह युति अपेक्षाकृत बेहतर साबित होगी।
 
वृषभ
आपके अष्टम भाव में इन ग्रहों का मिलन और दृष्टि स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकती है। धोखाधड़ी और षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य निपटाए और सीधे घर आयें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले कोर्ट भी बाहर ही सुलझाना बेहतर रहेगा।
 
मिथुन
सप्तम भाव में ये युति दांपत्य जीवन के लिए थोड़ा अशुभ साबित हो सकती है किंतु शादी-विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में उत्तरोत्तर विकास होता जाएगा नौकरी में पदोन्नति और स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं चाहें तो लाभ उठा सकते हैं।
 
कर्क 
कर्क राशि वालों के लिए शत्रुभाव में ये युति स्वास्थ्य के लिए तो प्रतिकूल है किंतु, कोर्ट कचहरी के मामलों के लिए अपेक्षाकृत बेहतर है। अपनी जिद और आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य में लगे रहें, माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान दें गुप्त शत्रुओं से बचें। 
 
सिंह 
राशि से मूलत्रिकोण में तीन ग्रहों की युति शिक्षा के क्षेत्र में तो बेहतरीन सफलता दिलाएगी किंतु प्रेम संबंधी मामलों में कुछ निराशा के योग है। किसी भी प्रतियोगिता में बैठना चाहें तो बेहतर, भाग्य उन्नति और विदेश यात्रा के भी योग, मांगलिक कार्यों पर व्यय होगा।
 
कन्या 
राशि से चतुर्थ भाव में त्रिग्र्ही युति आरंभ में कुछ मानसिक परेशानियां तो देंगी और मित्र भी नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे किंतु, हताश न हों शीघ्र ही इनसब में सुधार आ जाएगा। मकान-वाहन के क्रय एवं नौकरी में उन्नति के योग, यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं ।
 
तुला 
आपके पराक्रम भाव में ये युति और अन्य ग्रहों की दृष्टि के परिणामस्वरुप साहस और पराक्रम में वृद्धि तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। स्वभाव में उग्रता न लाएं परिवार में मेलजोल बनाकर रखें और उच्चाधिकारियों से नजदीकियां बढ़ाएं।
 
वृश्चिक 
आपकी राशि से धनभाव में ये युति मिलाजुला फल देगी। आकस्मिक धन प्राप्ति एवं स्थान परिवर्तन के भी योग। वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात पर भी नियंत्रण पा लेंगे। इन सबके बावजूद कुछ मानसिक अशांति बढ़ सकती है इसे ग्रह योग समझकर भूलने की कोशिश करें।
 
धनु 
आपकी राशि में इनकी युति के प्रभावस्वरूप अशुभता में कमी आएगी, कोई भी कार्य जब तक पूर्ण ना करें उसे सार्वजनिक ना करें यात्रा देशाटन का पूर्ण सुख मिलेगा। सरकार से संबंधित किसी भी कार्य का निपटारा करना चाह रहे हों तो शीघ्र करें, नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
 
मकर
व्यय भाव में ये संयोग योग अपव्यय की तरफ प्रेरित करेगा अतः अधिक खर्च से बचें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है कष्टकारक यात्रा का भी योग है किन्तु ये ज्यादा दिन नहीं रहेगा। 10 नवंबर के बाद इसमें सुधार आ जाएगा स्वास्थ्य का ध्यान रखें नेत्र विकार से बचें।
 
कुंभ 
राशि से लाभ भाव में इस योग के प्रभावस्वरूप दिया गया धन वापस आएगा। नया व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों तो परिस्थितियां अनुकूल हैं परिवार में बड़े भाइयों से मधुर संबंध बनाकर रखें, संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव का भी योग है। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। 
 
मीन 
दशम भाव में तीन ग्रहों की युति अप्रत्याशित परिणाम वाली सिद्ध होगी कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा ही होगा स्थान परिवर्तन एवं पद और गरिमा की वृद्धि के योग बन रहे हैं। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »