19 Apr 2024, 08:09:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातको का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2019 3:23AM | Updated Date: Nov 5 2019 3:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपसे सामजिक संपर्कों पर और ध्यान देने की अपेक्षा है। आपके आकर्षक व्यक्तित्व का सबपर प्रभाव पड़ेगा।इसके अलावे आपको उन लोगो पर भी ध्यान दें जो आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुक्सान पहुंचा रहे हैं। अपनी व्यस्त कार्यशैली के बावजूद सेहत का ध्यान रखें। आज आप बहुत अच्छे स्वास्थय और तनावरहित मूड का आनंद लेंगे। इस समय का उपयोग अपनी किसी अच्छी-खासी शारीरिक मेहनत वाली गतिविधि के लिए करें जो आपको अच्छी लगती है। बाल गेम का मजा लें या जिम में पसीना बहायें। स्वस्थ शरीर के कारण आप खुशमिजाज रहेंगे, इसीलिए दोस्तों के साथ मिल-बैठने के लिए बहुत अच्छा दिन है।

आप अपने प्रेम से संभंधित रिश्तो में कड़वाहट और जटिलताएं तलाश सकते है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। आप अपने साथी पर विश्वास करने में असमर्थ महसूस कर सकते हैं और अपने रिश्ते को तोड़ने के बारे में भी सोच सकते है। हालांकि, संभावना है की अपने साथी के बजाय मुद्दे आप में ही निहित है और कोई भी कदम उठाने से पहले विश्लेषणात्मक तौर पर जरूर सोचे। आज के दिन आपका जोर निवेश और धन पर रहेगा। अपने आप पर नियंत्रण रखे आज के दिन सम्पति के बारे में खोज खबर कर सकते है पर किसी भी तरह के धन वृद्धि उद्यम में न फंसे। वेतन वृद्धि के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारीयों पर दबाव न डाले। इसके लिए अभी सही समय नहीं है। उत्तम रहेगा की अपने वर्तमान संगठन में अधिक ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »