20 Apr 2024, 19:49:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातको का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2019 3:22AM | Updated Date: Nov 5 2019 3:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपने स्वतंत्र विचारों को अभिव्यक्त कर दें लेकिन आवाज को नीची रखें। पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उसपर फोकस करें। इस समय बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें। आप पिछले कुछ समय से अपनी अंतरात्मा की आवाज को उपेक्षित करते आ रहें हैं जो आपको स्वस्थ जीवन के तरीके अपनाने के लिए कह रही है। आप हमेशा से जानते हैं कि क्या करना सही है लेकिन कर नही पा रहे थे, आज आप इसपर ध्यान देंगे। आज आप अपना पूर्ण रूप से विश्लेष्ण करेंगे क्योंकि अब आप और अधिक लापरवाही के मूड में नही हैं। ऐसी योजना बनाएं जिसपर आप चल पायें।

अपने काम के प्रति प्रतिबद्धता आपको अपने साथी से दूर ले जा सकती है। इसमें आपकी गलती नहीं है, लेकिन अपने प्यार को उचित तरीके से अपने साथी के समक्ष प्रकट करे जो की आपके दिल में हैं। आपका साथी आपसे प्यार और ध्यान की अपेक्षा करता है। जो जुनून और दीवानगी आपके प्यार में से गायब हो गई थी, वह आपके रिश्ते में फिर से अंकुरित होगी। अपने साथी को अपने प्यार की गहराइयों से अवगत कराएं। आज का दिन आपके लिए काफी हद तक उत्तम रहेगा। कुछ मुश्किल कार्य जो की आपने समय पर छोड़ दिए थे उन्हें पूरा करने का भी ये उचित समय है। आज के दिन आप अपने सारे रुके हुए कार्य अपनी उम्मीद से ज्यादा पूरा कर पायेंगे और सारा काम का भोज आज खत्म हो सकता है। आज आप में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा जो आस पास के सहकर्मी को सकारात्मक रूप में प्रभावित करेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »