20 Apr 2024, 21:00:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातको का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2019 3:21AM | Updated Date: Nov 5 2019 3:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप आवेगी मूड में हैं, किसी भी काम के बारे में भली प्रकार सोचे बिना ही करने दौड़ पड़ेंगे जिसके कारण आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं। हालाँकि इस समय ऐसा कर पाना थोडा मुश्किल है, लेकिन मन को शांत रखें। आपके सामने कई अवसर एक साथ आयेंगे, आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है। आप पूरी तरह अलग जलवायु वाले किसी स्थान पर यात्रा की योजना बना रहे हो। अगर किसी गरम जलवायु वाली जगह पर जा रहे हो तो चाहे पसंद हो या न हो, खूब खीरा खाएं। अगर जलवायु ठंडी हो तो विशेष ध्यान रखें और बहुत सारे गरम ऊनी कपडे पहनकर अपने शरीर में ठंड को घुसने से बचाएं।

तर्क और झगड़े में आज आपका दिन जा सकता है। अपने साथी के साथ आज किसी भी मुद्दे को उठाने से बचें। अगर एक व्यक्ति बोलना बंद करे तो झगड़ा अपने आप रुक जायें। इस समय शांत रहे। कोमल और प्यार का व्यव्हार रखे। अपने साथी के तर्क को समझे और उसके वितर्क में कुछ भी न बोले।अपने साथी का ध्यान उन खुशनुमा पलो की तरफ ले जाएं जो आपने साथ बितायें थे। दिन थोड़ी सी क्षति पहुँचाकर खत्म होगा। आज उत्तरार्द्ध में एक व्यापारिक यात्रा आपको करनी पड़ सकती है। यह बौद्धिक विवेक को बढ़ाने के लिए एक महान अवसर होगा। अगर आप अपने आप को बोझिल महसूस कर रहे है, तो पूर्वाद्ध में अवकाश लेकर अपने आप को तैयार करे की किस तरह से आप अपने आप को औरो के सामने प्रस्तुत करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »