24 Apr 2024, 01:17:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातको का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2019 3:18AM | Updated Date: Nov 5 2019 3:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपकी किस्मत आपके साथ है। आप अपने समस्या को सुलझा लेने की कुशलता से सबको अचरज में डाल देंगे। सहकर्मी आपसे प्रभावित होंगें। आपका आत्मविश्वास देकने लायक होगा और आपको एक नया काम मिलेगा। खुश रहें और अपनों के साथ ख़ुशी बाँटें। आज कोई दोस्त मिल सकता है। दिन कुल मिलाकर मजेदार रहेगा। आपको अपने खाने, खासकर जो आप सुबह सुबह खा रहे हैं, उसे लेकर सावधान रहना होगा। जल्दी में खाने या बाहर किसी रेस्टुरेंट आदि में खाने से तबियत बिगड़ सकती है। इसीलिए खुद अपने लिए हल्का और ताजा खाना बनाने की कोशिश करें। अपने खाने पर ध्यान दें, आपको बहुत जल्दी इसका असर दिखाई देने लगेगा।

आपको अपने प्रिय लोगों के साथ अच्छा वक़्त बिताने का मौका मिलेगा केवल किसी बात पर हठ न करें ,इससे कोई फायदा न होगा केवल आपके आपसी संबंधों में कडवाहट ही आएगी। आपके पार्टनर को यह समझने के लिए कुछ समय चाहिए कि आप वास्तव में उनसे क्या चाहते हैं किसी ट्रिप या पिकनिक पर जा सकते हैं या मूड को हल्का करने के लिए अपना मनपसंद संगीत सुन सकते हैं। आज आप अपने वित्त के संबंध में दुविधा की स्थिति में रहेंगे। विरोधाभासी ग्रहों के प्रभाव की वजह से अलग अलग दिशाओं में आपका अंतर्मन भागेगा। आप महंगी खरीदारी के बारे में सोचेंगे, लेकिन आखिरी समय में अंतिम निर्णय लेने में आपको मुश्किल हो सकती है। इस तरह की दुविधा आपके निवेश में भी प्रतिबिंबित होगी। यह आप के आस पास के लोगों को भी प्रभावित और असहज करेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »