25 Apr 2024, 12:56:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातको का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2019 3:14AM | Updated Date: Nov 5 2019 3:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संबंधों में उलझन, दोहरे अर्थों वाली बातचीत तथा गलतफहमियां आज पूरे दिन आप पर हावी रहेंगी। लेकिन इससे किसी नुक्सान की बजाय मनोरंजन की उम्मीद ज्यादा है। इसीलिए इनके बारे में चिंता करने की बजाय अपने मूड को हल्का फुल्का रखें और हो रही घटनायों का आनंद उठायें। यदि आप ऐसा करेंगे तो दिन बहुत खुशगवार गुजरेगा। आज आप काफी आवेग में रहेंगे और आपका स्वास्थ्य और फिट रहने की इच्छा भी इसका अपवाद नही होंगे। इसी के चलते आज आप अपने एक्सरसाइज कार्यक्रम के दौरान सामान्य से अधिक मेहनत करेंगे। इसीलिए आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि कि कहीं आपकी किसी मांसपेशी में खिंचाव न आ जाए या आप अधिक थक जाएँ। सारा मानसिक तनाव धुल जाएगा,आप ऊर्जा से भरे और खुद को हर स्थिति के लिए तैयार पायेंगे।

आपमें से जो अकेले हैं, वे अपने सम्बन्ध की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं। जो पहले से ही किसी के साथ समर्पित सम्बन्ध में बंध चुके हैं, वे अपने रिश्ते का खोया हुआ रोमांस वापस पाने की कोशिश करेंगे। सभी चुनौतियों पर आपका साहस भारी पड़ेगा और आप किसी भी चीज से नही डरेंगे। आज सितारे उन लोगों के पक्ष में है जो की अचल संपत्ति में या निर्माण व्यवसाय में हैं। यह संपत्ति खरीदने के लिए एक अच्छा समय है। आज एक लघु एवं अच्छे सौदे का अवसर आपको घर की खरीद में मिल सकता है। इस क्षेत्र में किया गया निवेश अब आपको फल देगा। अच्छे परिणाम के लिए आप आज अचल संपत्ति में निवेश शुरू कर सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »