29 Mar 2024, 02:58:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातकों का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 1:31AM | Updated Date: Oct 22 2019 1:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप बहुत सृजनात्मक अनुभव करेंगे। खूबसूरती की प्रशंसा के साथ साथ खुद भी कुछ खूबसरत चीज बनाना चाहेंगे। दिन कलाकारों के लिए विशेष अच्छा है। हालाँकि, आज शुरू किये हुए कार्यों को आज ही पूरा कर लें। क्योंकि अचानक आप विकर्षित सा अनुभव करने लगेंगे, यह भावना काफी सामान्य है लेकिन आप इसके कारण बिना बात निराश सा अनुभव करेंगे। आप चीजों को धीरज और तसल्ली से पूरा करते हैं लेकिन आप खुद में ऊर्जा का अचानक प्रवाह दिखाने से भी नही हिचकते। इससे आसपास सभी को अचरज ही होगा। आपकी त्वचा की भी यही प्रवृति है। एक समय तो यह बिलकुल शीशे सी साफ़ होती है और जल्दी ही फिर कील-मुंहासों से भी भर जाती है Iहर रोज खूब सारा पानी पीयें। 

ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ रोमांटिक सम्बन्ध रखने से व्यर्थ का तनाव और परेशानियां पैदा होंगी। अपनी निजी और कामकाजी जिन्दगी को अलग रखने की कोशिश करें। अपने सम्बन्ध में और अपने मन में भी उपज रहे तनाव को कम करने के लिए अपने पार्टनर के साथ कोई फिटनेस कार्यक्रम ज्वाइन करें। बिना बात की चिंताओं और तनाव से आपको सम्बन्ध में असुरक्षा महसूस होगी। आज आप अपने वित्त के संबंध में दुविधा की स्थिति में रहेंगे। विरोधाभासी ग्रहों के प्रभाव की वजह से अलग अलग दिशाओं में आपका अंतर्मन भागेगा। आप महंगी खरीदारी के बारे में सोचेंगे, लेकिन आखिरी समय में अंतिम निर्णय लेने में आपको मुश्किल हो सकती है। इस तरह की दुविधा आपके निवेश में भी प्रतिबिंबित होगी। यह आप के आस पास के लोगों को भी प्रभावित और असहज करेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »