29 Mar 2024, 00:16:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इन 5 राशियों पर मेहरबान सूर्यदेव - चमकने वाली है किस्‍मत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 11:41AM | Updated Date: Sep 20 2019 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आने वाले दिनों में कई राशियों की कुंडली में बड़ा बदलाव होने वाला है।  इन राशियों पर भगवान सूर्यदेव की असीम कृपा बरसने वाली है। सूर्यदेव की कृपा से 5 राशियों की किस्‍मत चमक जाएगी। आने वाले समय में सूर्यदेव कुछ विशेष राशियों पर मेहरबान रहने वाले हैं। ये आपकी किस्मत को चमकाने का काम करेंगे। वहीं जब-जब सूर्य दूसरी राशि में गोचर करता हैं तो इसका शुभ व अशुभ प्रभाव विभिन्न राशियों पर जरूर पड़ता है। 
 
मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों को अच्छे भाग्य का लाभ मिल सकता हैं। इस दौरान आप जो भी कार्य करेंगे उसमे कोई बाधा नहीं आएगी। आपके पुराने अटके या बिगड़े हुए काम भी अच्छे से संपन्न हो सकेंगे। इसके साथ ही धन और प्रापर्टी से जुड़े मामलो में आपको लाभ होने का योग हैं। इसलिए हमारी सलाह यही हैं कि आप इस समयावधि में अपने सभी महत्वपूर्ण कामो ओ निपटा ले।
 
सिंह 
सूर्यदेव इस राशि के जातकों पर अपनी कुछ खास कृपा दृष्टि रखने वाले हैं। इसकी वजह ये हैं कि इनका ग्रहों का योग बहुत ही उत्तम बन रह हैं। इन्हें अगले 59 दिनों तक अच्छा भाग्य, धन लाभ और ढेर सारी खुशियों का लाभ मिलने जा रहा हैं। ऐसे में अपने भाग्य का पूर्ण लाभ उठाने के लिए आप प्रत्येक रविवार सूर्यदेव को जल अर्पित करना ना भूले।
 
वृश्चिक 
इन राशि वालो के भाग्य में भी एक से बढ़कर एक लाभ लिखे हैं। सितंबर का महिना इन लोगो के लिए बड़ा ही सरप्राइज वाला साबित हो सकता हैं। इस दौरान आपको अचानक कई ऐसे लाभ प्राप्त होंगे जिसकी कल्पना आप ने पहले कभी नहीं की थी। ये फायदें आपके जीवन में नया मोड़ लाएंगे। इससे आपकी लाइफ में उन्नति होगी।
 
धनु 
इस राशि की किस्मत भी अगले 55 दिनों के लिए तारों की तरह टिमटिमाने वाली हैं। सूर्य गृह की तेज़ किरेन आपके जीवन को रोशन करेगी. आपकी लाइफ में जितने भी दुःख, दर्द और समस्याएं हैं उनका नाश होगा। आपको जीवन में उम्मीद की एक नई किरण दिखाई देगी। आप बस सूर्यदेव की आराधना में कोई कमी ना करे।
 
मीन 
इनके जीवन में जितनी भी समस्याएं चल रही हैं उनका तुरंत समाधान होने वाला हैं। आपका अच्छा समय 18 सितंबर से स्टार्ट होगा और लगभग 30 नवंबर तक चलेगा। अतः आप इसी समय के अंदर अपने सभी जरूरी कामो को पूरा कर ले। वे बिना किसी परेशानी के संपन्न हो जाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »