19 Apr 2024, 06:39:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 12:06AM | Updated Date: Sep 15 2019 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपनों के प्रति ज्यादा ही सद्भावना दिखा सकते हैं। आज का दिन उस काम को करने का बहुत अच्छा दिन है जो आप काफी समय से करने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि आज आपको कोई नही रोक सकता। आज का दिन अपने सबसे महत्वपूर्ण काम करें,सफलता आपके कदम चूमेगी। आपने आपनी सेहत के साथ साथ उन सब लोगों की सेहत की भी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली हुई है जो आपके ऊपर निर्भर हैं। इससे आपको कुल मिलाकर बहुत फायदा होगा और आपको इसके परिणामों पर गर्व होगा। 

आपका और आपके करीबियो, जिनकी आपने जिम्मेदारी ली हुई है, सबका फिटनेस लेवल बिलकुल ठीक रहेगा। आपको बहुत सारे लोगों को प्रशिक्षित करने का मौका भी मिल सकता है। आज आपको अपने पार्टनर से बात करने के लिए काफी धीरज से काम लेना होगा।  अगर शांति बनाये रखनी है तो सोच समझकर बोलें। छोटी मोटी कहासुनी भी गंभीर रूप धारण कर सकती है। हालाँकि, ऐसा कभी कभार ही होता है। इसे अधिक तूल न दें, अगर देंगे तो तो जीवन की किसी अच्छी चीज को खो देंगे। आज चुप्पी साधना सबसे बेहतर रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »