19 Apr 2024, 11:03:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

घर में लगाए फेंगशुई के सिर्फ 3 सिक्के - दूर होगी हर परेशानियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 11:54AM | Updated Date: Sep 13 2019 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चाइनीज वास्तु यानी फेंगशुई में आपकों कई परेशानियों से निजात दिला सकते हैं। अगर आप भी घर में झगड़ें, पैसों की किल्लत जैसी परेशानियों से झूझ रहे हैं। तो परेशान ना हो क्योंकि फेंगशुई के अनुसार, सिर्फ 3 पुराने सिक्के रखकर ही आप घर की सभी परेशानियों से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप इन सिक्कों की मदद से अपनी अपने आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके अपनी किस्मत चमका सकते हैं।
 
फेंगशुई के अनुसार ये 3 पुराने सिक्के आर्थिक संपन्नता का प्रतीक माने जाते हैं। आप अपने पास इन 3 सिक्कों को रखकर अपनी सभी परेशानियों से निजात पा सकते हैं। माना जाता है कि इन सिक्कों से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने के साथ घर में पॉजिटिव वातावरण बना रहता है। चलिए आपको बताते हैं घर में ये सिक्के रखने से आप अपनी कौन-कौन सी परेशानियों से निजात पा सकते हैं।
 
घर में कहां-कहां लगाए जा सकते हैं सिक्के
1 . घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर की तरफ। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आने से रुकती है।
2 . घर के उत्तरी भाग में। यहां ये सकारात्मक ऊर्जा के इकट्ठा करता है।
3 . बच्चों के स्टडी रूम में। यहां यह बच्चों को पढ़ाई पर फोकस करने और एकाग्र रहने में मदद करता है।
4 . घर के ड्राइंग रूम में। यहां ये परिवार के सदस्यों में बेहतर संबंधों के लिए लगाए जाते हैं।
5 . ऑफिस या दुकान में। कार्यस्थल की नकारात्मकता को दूर करने के लिए भी इनका उपयोग किया जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »