28 Mar 2024, 17:44:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 12:53AM | Updated Date: Sep 13 2019 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपका यह अड़ियल रवैया आपके लिये घर और कार्यस्थल दोनों ही जगह पर आपके लिए नुक्सान का कारण बनेगा। इसका एक ही समाधान है कि आप अपना दिमाग खुला रखें और दूसरों की भी बातें सुनें। आप काफी समय से वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन आपकी सब नेक इच्छाएं शून्य हो जाती हैं क्योंकि आप बहुत सारी स्वादिष्ट चीजों के लालच में आ जाते हैं। आज वजन कम करने के लिए अपनी डाइट की योजना बनाने और व्यायाम का संकल्प लेने का अच्छा समय है। 

आप इस काम के लिए विशेषज्ञों की सलाह भी लेने वाले हैं और इस काम में आपका काफी पैसा भी खर्च होगा। आप अपने पार्टनर के साथ बेहतर समझ बनाने के बारे में खुद से सवाल कर सकते हैं। आप इसी समय किसी और से भी प्रभावित हैं लेकिन यह केवल यह एक क्षणिक आकर्षण है। आपका पार्टनर बहुत अच्छा है और आपको इन्ही के साथ रहना है। आप हमेशा से जानते हैं कि क्या करना सही है लेकिन कर नही पा रहे थे, आज आप इसपर ध्यान देंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »