26 Apr 2024, 04:51:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातकों का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 12:36AM | Updated Date: Sep 12 2019 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है। इसीलिए आपको अपने उद्देश्यों का फिर से मूल्यांकन करना है और यह भी देखना है की आपके काम किस प्रकार आपके जीवन और संबंधों को प्रभावित कर रहे हैं। यात्रा संभावित है ,हालाँकि हमारा सुझाव यह है कि किसी रोमांचक ताबड़तोड़ यात्रा के स्थान पर शांतिपूर्वक अपनी छुट्टियाँ बिताएं। अपने दिन की शुरुआत या अंत एक अच्छी धीमी सैर के साथ करें। इससे आपको राहत भी मिलेगी और सकारात्मकता भी। अपने किसी करीबी को साथ चलने को कहें। दिन में आप पर थकावट हावी हो सकती है। तनाव न लें, सही समय आने पर सब कुछ अपने आप ही ठीक हो जाएगा। 

कफीन वाले पेय पदार्थों की बजाय ताजा जूस पीयें। खुशमिजाज रहकर संबंधों का आनन्द लेने का समय है। आपका स्वभाव हमेशा गंभीर रहा है, लेकिन अब आप संबंधों के बारे में और भी अधिक सोच रहे हो। सब चीजों में छुपे हुए अर्थ ढूँढना बंद कर दें इसके स्थान पर खुशमिजाज रहें और वर्तमान समय का आनंद लें। जिम्मेदारियों और अपेक्षाओं के बोझ के नीचे दबकर संबंधों की सारी गर्माहट और खुशमिजाजी को मरने न दें। कुछ परिवर्तन आपके कार्यस्थल में होने की संभावना है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »