20 Apr 2024, 05:35:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातकों का कैसा रहेगा संतान सप्‍तमी का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2019 2:38AM | Updated Date: Sep 5 2019 2:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन समृद्धि के एक नए कार्यक्रम को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है। अगर आप किसी नयी परियोजना के बारे में काफी सोचकर भी किसी नतीजे तक नही पहुंच पाए हैं तो आज शुरू कर लें,आज आप जो भी करना शुरू करेंगे ,सफलता जरुर मिलेगी। आज होने वाली घटनाओं से आपके वित्त सम्बन्धी नजरिये में भी बदलाव आएगा और नकारात्मकता कम होगी।
 
आज ऐसी स्थिति बनेगी जब आपको एलर्जी पैदा करने वाले कारकों के संपर्क में आने ही होगा ,बचने का कोई भी विकल्प नही होगा। इसीलिए आपको पहले से ही सावधान होकर रहना होगा।इसके लिए एक काम आप यह कर सकते हैं कि अपने खाने की योजना इस प्रकार की रखें कि इससे आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और आप संक्रमणों से बच पायें।खूब पानी पीयें और अपनी डाइट में सभी जरूरी विटामिन शामिल करें।
 
आज का दिन कई चीजों को ग्रहण करने का दिन है। इस तरह से आप बे फालतू के झगड़े से बच जायेंगे परन्तु कभी कभी आपको बोलने की भी आवश्यकता है। अगर आपके साथी का दृष्टिकोण और व्यव्हार आपको परेशान कर रहा है , तो अपने साथी से इस मुद्दे पर वार्तालाप करे। इन बातो से आप बेहतरी की दिशा में आगे बढ़ेंगे। आपको अपने मूल्यों और सिद्धांतों के कारण जाना जाता है। अपनी सीमा के भीतर कार्य करे। 
 
यह समय अपने कार्य क्षेत्र को दिशा या बदलाव देने का उचित समय है। कुछ समय से आप अस्थिरता को महसूस कर रहे है। नए और जोश भर देने वाले अवसर आज आपके सामने आ सकते है और आपको आशावादी रहकर उन्हें पकड़ना है। यह आपके कार्य क्षेत्र को पुनर्जीवित करने में मदद करेगा और आगे जाकर आपकी कार्य क्षेत्र संबंधित समस्याओं का निराकरण करने में मदद करेगा जो की आपके स्वास्थय पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »