20 Apr 2024, 21:45:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातकों का कैसा रहेगा संतान सप्‍तमी का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2019 2:31AM | Updated Date: Sep 5 2019 2:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सामान्यत आप काफी स्पष्ट सोच रखते हैं ,लेकिन आज आप अपनी निजी समस्याओं और अपनी असुरक्षाओं से घिरे होने के कारण स्पष्ट नही सोच पायेंगे।इसलिए आज का दिन किसी नए काम को हाथ में लेने या नयी साझेदारी के लिए उपयुक्त नही है।आपके आज के फैसले गलत हो सकते हैं।इसीलिए भविष्य के कार्यक्रमों की योजना आज बनाना सही नही है। आज आराम करें।
 
अपने शरीर के स्थान पर मन को पुष्ट बनाने के बारे में सोचें Iआप खुद को शारीरिक रूप से तो स्वस्थ रखते ही हैं लेकिन इस प्रक्रिया में आप मन का ध्यान रखना भूल जाते हैं जो बहुत परिश्रम करता है Iआराम करें,कुछ ऐसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग लें जिससे आपका मन भी तरोताजा महसूस करे I हर रोज खुद को 15 मिनट जरूर दें I योग और ध्यम करें,अपने मन को कई दिशाओं में भटकने देने के स्थान पर अपने विचारों को एक जगह लगाने की कोशिश करें I
 
यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अपने सम्बन्ध पर जिद्दीपन को हावी न होने दें। आपका पार्टनर समझौते के मूड में नही है। इसलिए आपको ही समझदारी और लचीले रवैये से काम लेना होगा। आपके इस कदम से आपकी रोमांटिक लाइफ में भी सुधार आएगा। आपके पार्टनर को भी आपके दोस्ताना अंदाज का अहसास होगा। अर्थपूर्ण भाव भंगिमाओं से अपने पुराने सम्बन्ध को एक नया अर्थ देने की कोशिश करें। 
 
आपकी वित्तीय जरुरतो पर अनसोची व् अप्रत्याशित मांगों की वजह से दिन परेशानी में रह सकता हैं। आपने अपने सभी बकाया राशि का भुगतान कर दिया है यह सुनिश्चित करने के लिए अपने सभी बिलों और अन्य दायित्वों की जाँच करें। अनदेखी में निकट भविष्य में वह राशि बड़ी मात्रा में आपको परेशान कर सकती है। आपको कुछ पुराने कर्ज का भुगतान करना पड़ सकता है जिसे आप भूल चुके थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »