24 Apr 2024, 10:24:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातकों का कैसा रहेगा संतान सप्‍तमी का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2019 2:30AM | Updated Date: Sep 5 2019 2:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप में समर्पण की अद्भुत भावना आ गयी है।आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। जीवन की चुनातियों से निपटने के लिए आप अपने कौशलों को निखारने और अपनी छुपी हुई क्षमता को बाहर लाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। आपका सफ़र मुश्किल हो सकता है लेकिन आप इसका हरेक पल आनंद लेंगे।
 
आप काफी लम्बे समय से सही शेप में नही है लेकिन अगर आप कुछ दिन से एक्सरसाइज नही कर पाए हैं तो इसका यह मतलब नही है कि आप यह कभी नही कर सकते।कोई आपके आसपास ऐसा है जो नकारात्मकता फैला रहा है,इसी से आप पर बुरा असर पड़ रहा है|अपने संबंधों को भी कुछ समय दें और इस बीच अपनी ऊर्जा का प्रयोग अपने भले के लिए करें।
 
आज आपको अपने पार्टनर से बात करने के लिए काफी धीरज की जरुरत होगी। बहुत सारे मुद्दों पर बात न करें क्योंकि इससे आपके सम्बन्ध की शांति भंग हो सकती है। यहाँ तक कि बहुत छोटी छोटी असहमतियां भी गंभीर विवादों का रूप धारण कर सकती हैं। आज चुप रहना ही बेहतरीन उपाय होगा। शान्ति बनाये रखकर अपने सम्बन्ध की सहज शक्ति में विश्वास रखें ,मुश्किल समय भी गुजर जाएगा। 
 
आपके कार्य क्षेत्र या करियर में परिवर्तन आने के संकेत हैं। अगर आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे है, तो आज आपके अंतिम कदम उठाने की संभावना है। हो सकता है की आप अपना प्रशिक्षण संस्थान भी खोले जो की आप लंबे समय से करना चाहते थे। इस प्रक्रिया में, आपको कुछ जोखिम भी लेने पड़ सकते है , पर ये भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »