19 Apr 2024, 09:07:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशि अनुसार बप्‍पा को लगाएं इन चीजों का भोग, जल्दी होंगे प्रसन्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2019 12:46PM | Updated Date: Sep 4 2019 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इन दिनों देशभर में भगवान गणेश की धूम है...हार किसी में अपने घर में गणेश जी का स्‍वागत किया है। मान्यताओं के अनुसार, हिन्दू धर्म में सभी देवी-देवताओं से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले गणेश जी का नाम लिया जाता है। माना जाता है कि भगवान गणेश का नाम लेने से हर कार्य सफल होता है।
 
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता भगवान गणेश की स्तुति के बिना कोई भी पूजा, हवन या फिर मांगलिक कार्य पूर्ण नहीं हो पाता हैं। वहीं बता दें कि गणेश चतुर्थी का त्योहार दो सितंबर से शुरू हो कर अगले दस दिनों तक मनाया जाएगा। वही ऐसे में गणपति के हर भक्त उन्हें प्रसन्न करने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ना चाहते हैं वही अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी अपनी कोई खास मनोकामना पूरी करना चाहते हैं तो अपनी राशि मुताबिक गणपति को लगाएं इन चीजों का भोग और पाएं मन हर वरदान... 
 
मेष
इस राशि के लोग को गणपति के इस मंत्र का जाप करते हुए उन्हें प्रसाद में छुआरा और गुड़ से बने लड्डुओं का भोग लगाना चाहिए।
 
वृषभ
वही इस राशि के जातको को विनायक स्वरूप की पूजा करते हुए ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं मंत्र का जाप करने से लाभ मिलेंगा। वही इस राशि के लोग प्रसाद में मिश्री, शक्कर, नारियल का भोग लगा सकते हैं।
 
मिथुन
वही मिथन राशि के जातक गणपति को प्रसाद में मूंग के लड्डू के साथ लाल पुष्प अर्पित कर सकते हैं।
 
कर्क
इस राशि के जातका मोदक के लड्डू, मक्खन और खीर का भोग भगवान गणेश को लगा सकते हैं।
 
सिंह
इस राशि के लोग गणेश जी को छुआरे का भोग लगा सकते हैं यह शुभ और फलदायी माना जाता हैं।
 
कन्या
राशि के जातक भगवान गणेश को मूंग की दाल से बने लड्डूओं का भोग लगा सकते हैं।
 
तुला
वही तुला राशि के जातक मिश्री, लड्डू और केले का भोग गणपति को लगा सकते हैं।
 
वृश्चिक
इस राशि के जातक छुआरे और गुड़ के लड्डूओं का भोग बप्पा को लगा सकते हैं।
 
धनु
इस राशि के जातक गणपति को प्रसाद में मोदक या फिर केले का भोग लगा सकते हैं। यह लाभकारी होगा।
 
मकर
इस राशि के लोग मदोक, किशमिश, तिल के लड्डू का भोग लगा सकते हैं यह इनकी इच्छाओं को जल्द पूर्ण कर सकता हैं।
 
कुंभ
वही इस राशि के जातकों को प्रसाद में गुड़ के लड्डू और हरे फल चढ़ाने चाहिए।
 
मीन
मीन राशि के लोगो को भगवान श्री गणेश की पूजा में उन्हें बेसन के लड्डू, केले और बादाम का भोग लगाना लाभकारी माना जाता हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »