26 Apr 2024, 01:12:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

3 राशियों पर गणेशजी की कृपा से हुआ महा परिवर्तन योग, होगा लाभ ही लाभ..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2019 10:52AM | Updated Date: Sep 3 2019 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गणेश भगवान की कृपा दृष्टि से सितंबर से बन रहा महा परिवर्तन योग, जो आपके लिए बेहद खास होने वाला है। जिससे आपको अपने जीवन में अनेक बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। 
 
वृषभ राशि - आपके ऊपर गणेश भगवान की कृपा दृष्टि सबसे अधिक बनी रहेगी। गणेश भगवान का नाम लेकर आप जो भी कार्य करेंगे, उस कार्य में आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी मिलने के योग हैं। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए यह समय सबसे बेहतर रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आपको अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। इन राशि वाले लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त होने वाला है, आपको कोई उत्साहवर्धक सूचना मिलने की संभावना बन रही है, जीवन में चल रही बाधाएं दूर होंगी, आपको अपनी इच्छा अनुसार फल की प्राप्ति हो सकती है
 
सिंह राशि - गणेश भगवान के आशिर्वाद से आमदनी के स्रोत हासिल हो सकते हैं, आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, घर परिवार के लोगों के बीच आपसी तालमेल अच्छे रहेंगे, शारीरिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। जितना आप दूसरों की भलाई करेंगे। उतनी ही तेजी से प्रगति करते हुए कामयाबी हासिल करेंगे। कोशिश करें कि आपके द्वारा किए गए कार्यों से समाज में अधिक से अधिक लोगों को भलाई हो क्रोध आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसलिए क्रोध को त्याग कर शांति का मार्ग धारण करने की आवश्यकता है।
 
मीन राशि - आपका आने वाला समय बहुत ही शुभ हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में बेहद सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी तरक्की होने के योग बन रहे हैं। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। व्यापार में इच्छा अनुसार लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपके विचारों को सामाजिक स्तर पर सम्मान मिल सकता है। आप अपनी लव लाइफ बहुत ही सुखद व्यतीत करने वाले हैं। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। आपका दांपत्य जीवन प्रेम से परिपूर्ण होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »