आज के इस दौर में ज्योतिष शास्त्र के कुछ नियमों के अनुसार आप अपनी रूठी किस्मत को फिर से मन सकते है। आप अपनी जिंदगी में खुशिया ला सकते है। कहा जाता है कि कछुआ रत्न की अंगूठी पहनने से विष्णु भगवान और लक्ष्मी जी की आपके ऊपर अति कृपा रहेगी और धन की कमी नहीं होगी।
कछुए को भगवान विष्णु का अवतार कहा जाता है। इसलिए कछुए वाली अंगूठी पहनने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी लगातार बनी रहती है। जिससे व्यक्ति के पास कभी भी धन की कोई कमी नहीं होती है।
विष्णु पुराण के मुताबिक समुद्र मंथन के दौरान देवी लक्ष्मी के साथ कछुआ भी प्रकट हुआ था। इसलिए कछुए को माता लक्ष्मी का सबसे ज्यादा प्रिय माना गया है। अगर आप भी कछुए वाली अंगूठी पहनते हैं तो हमेशा तरक्की के मार्ग पर चलेंगे।