29 Mar 2024, 12:49:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातको का सोमवार को शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 2:12AM | Updated Date: Aug 26 2019 2:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप अनुभव करेंगे कि आप सामान्य से कुछ अधिक बोल रहे हैं। आप पिछले कुछ समय से चालाकी भरा व्यवहार कर रहे हैं लेकिन आज आप इससे खुद ही परेशानी अनुभव करेंगे। आज आप वह सच्चाई नही उगलना चाहते जो शायद कईयों को अच्छी नही लगेगी। आज के लिए किसी एकान्त कार्यकलाप की योजना बनाएं, क्योंकि आज आप शायद दूसरों को अच्छा लगने वाला व्यवहार ना कर पायें।

कर्क स्वास्थ्य और कल्याण- आज आपको शारीरिक रूप से थकाने वाले काम करने होंगे और आप इसका हर पल आनंद लेंगे। आप इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और सभी एथलेटिक और खेलों सम्बन्धी गतिविधियों में कमाल का प्रदर्शन करेंगे। आप काफी मेहनत करते हैं और सफलता से जल्दी प्रभावित भी हो जाते हैं, हालाँकि जब तक आहार का ध्यान रखेंगे, इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नही होगा।

कर्क प्यार और संबंध- आज का दिन कई चीजों को ग्रहण करने का दिन है। इस तरह से आप बे फालतू के झगड़े से बच जायेंगे परन्तु कभी कभी आपको बोलने की भी आवश्यकता है। अगर आपके साथी का दृष्टिकोण और व्यव्हार आपको परेशान कर रहा है, तो अपने साथी से इस मुद्दे पर वार्तालाप करे। इन बातो से आप बेहतरी की दिशा में आगे बढ़ेंगे। आपको अपने मूल्यों और सिद्धांतों के कारण जाना जाता है। अपनी सीमा के भीतर कार्य करे। 

कर्क कैरियर और धन- आप किसी भी कार्य को अच्छी तरह से करने में बहुत गर्व महसूस करते है। यह अब आपके वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में आएगा। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी आपको दी जा सकती है जो की आपके करियर की प्रगति के लिए नए दरवाजे और आयाम खोलेगी। आय में भी वृद्धि की संभावना है। आपको अपने करियर को आगे ले जाने के लिए समर्पण और ध्यान को बढ़ाने की जरूरत है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »