25 Apr 2024, 01:11:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातको का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 2:38AM | Updated Date: Aug 21 2019 2:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपके मन में कुछ ऐसा चल रहा है जिससे आप परेशानी महसूस कर रहे हैं, आप पिछली कुछ बातों के बारे में सोचकर परेशान हैं। अपने किसी करीबी दोस्त या सम्बन्धी के साथ अपनी भावनाएं बांटिये, आपको काफी अच्छा महसूस होगा। ये सारी घटनाएँ आपको मजबूत बनाने के लिए हैं।

सिंह स्वास्थ्य और कल्याण- आपने अपना वजन कम करने सम्बन्धी एक बहुत बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। आज आपको इसके लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। शायद कोई आपको चोकलेट देगा या आपके पसंदीदा जंक फ़ूड के लिए आमंत्रित करेगा, लेकिन आप आसानी से इस लालच से बहर निकल पायेंगे और अगर आप एक बार ऐसा करने में कामयाब हो गए तो बहुत जल्द अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे।

सिंह प्यार और संबंध- आज आप यह समझने की शुरुआत करेंगे कि आप और किसी के कहे पर नही चलेंगे और अपने सम्बन्ध में कुछ स्वस्थ सीमाओं का पालन हमेशा करेंगे। आपको यह समझना चाहिए कि आपको अपने सबसे बड़े शुभचिन्तक को भी अपने लिए फैसले लेने की छूट नही देनी है, अपनी खुद की राय का सम्मान करना चाहिए। आप इसकी तरफ पहला कदम उठाइए, लोगों की नजरों में आपका सम्मान खुद ब खुद बढ़ जाएगा। 

सिंह कैरियर और धन- एक मालिक के रूप में, अपने अधीनस्तों के लिए आपमें एक दिल है। उन्हें ज्यादा उत्साह के साथ प्रदर्शन करने के लिए आपकी प्रशंसा की जरूरत है। उनसे बात करें और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए आप किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते है। वे इसके लिए आप का आदर करेंगे। आप एक बड़ी परियोजना के लिए उन्हें प्रेरित भी करते रहे। उनके साथ हसी मजाक करे ताकि वे आपके साथ सामान्य हो पाये। आप अपने विशाल नेतृत्व के गुणों का प्रयोग करें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »