29 Mar 2024, 18:16:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातको का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 2:14AM | Updated Date: Aug 21 2019 2:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप दृढ निश्चय वाले इंसान हैं और आप एक बार कोई काम शुरू कर दें तो पूरी मेहनत से उसे पूरा करते हैं। आप औरों के कहने पर नही जाते, आप वह भी करने की क्षमता रखते हैं जो दुसरे कभी नही कर सकते, इसीलिए आप उनसे आगे हैं। अपना यह नजरिया हमेशा बनाये रखें तो आप उन मंजिलों पर भी पहुँच सकते हैं जो दुसरे सोच भी नही सकते।

वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण- आप अभी किसी ऐसी स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं जिससे बाहर निकलने की हर कोशिश अभी नाकाम साबित हो रही है लेकिन इसका अर्थ यह बिलकुल नही है कि आप जिम जाना या अच्छा खाना खाना भूल ही जाएँ। खुद से अपेक्षाएं थोड़ी कम रखें खुद को असाधारण साबित करने की कोशिश को छोड़कर कुछ बातें इश्वर पर छोड़ दें।

वृषभ प्यार और संबंध- निजी जीवन में पार्टनर शिप में काम करने की योग्यता आपको अपने प्रोफेशनल जीवन में भी बहुत काम आने वाली है। आप और आपके पार्टनर मिल जुलकर जो भी काम करेंगे चाहे वह प्यार हो या बिज़नेस, आपको खूब सफलता मिलेगी। आप दोनों को एक दुसरे की खूबियों और कमियों की बहुत अच्छी समझ है और आपकी आपस में खूब बनती है। हमेशा ऐसे ही बने रहें। 

वृषभ कैरियर और धन- आप सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन आपकी प्रगति रुक सकती है। अगर आपने किसी भी गैजेट या कुछ रचनात्मक वस्तु का उत्पादन किया है, तो उसे जल्द से जल्द उस पर क़ानूनी एकाधिकार करवा ले। लोग ये साबित करने की कोशिश कर सकते हैं की ये वस्तु उन्ही की है, हालांकि वास्तविकता में वे शायद ही कोई भी उत्पाद की एक प्रतिकृति के निर्माण में आपके करीब आ सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »