19 Apr 2024, 04:37:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातको का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 2:22AM | Updated Date: Aug 18 2019 2:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप सामान्य से अधिक भावनात्मक हैं, दूसरे इसका फायदा उठा सकते हैं। कार्यस्थल पर कार्य का दबाव रहेगा, जिससे थकान का अनुभव करेंगे। कुछ कार्य सहकर्मियों को दे दें या कल के लिए बचा रखें। काम थोडा भले ही करें लेकिन गुणवत्ता बनाये रखें। आज किसी ख़ास व्यक्ति के साथ स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

मीन स्वास्थ्य और कल्याण- आप एक साथ कई सारे काम करने की कोशिश कर रहे हैं, इसका आपके शरीर पर जो प्रभाव पड़ रहा है वह अब दिखाई देना शुरू हो जाएगा। आप अनिद्रा से पीड़ित हो सकते हैं। आपको यह समझना चाहिए कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद भी संतुलित खाने और नियमित एक्सरसाइज जितनी ही जरूरी है। अगर आप अच्छी तरह आराम नही करेंगे तो आप पूरे दिन थकान और आलस अनुभव करेंगे।

मीन प्यार और संबंध- विरोधाभासी ग्रहों की वजह से आज आप विपरीत दिशा में जा सकते है। आप एक निर्णायक निर्णय लेना चाहते है, लेकिन आप काफी सतर्क है और किसी भी तरह का असंतुलन नहीं चाहते। इन विरोधाभासी प्रभावों के कारण आपका प्यार का जीवन काफी दिलचस्प हो जाएगा। इन सब से आपको अपने साथी या अपने रिश्तो पर एक सबक मिलेगा, जो की आपको भविष्य के लिए योजना बनाने में मददगार साबित होगा। 

मीन कैरियर और धन- हाल ही में सह कर्मी आपसे ईर्ष्या के कारण असहयोगी रहे है। लेकिन उनके सामने जोर से न चिल्लाये क्योकि ये अलग रूप में तोड़ मरोड़ कर आपके वरिष्ठ अधिकारियो तक बहुत चालाकी से पहुचाया जाएगा। बस कुछ समय के लिए ऐसे लोगों के साथ दूरी बनाए रखें। आपको आज कुछ अप्रत्याशित धन प्राप्त हो सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »