29 Mar 2024, 03:55:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातको का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 2:21AM | Updated Date: Aug 18 2019 2:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यह सही समय है जबकि आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकलकर अपने आस पास की स्थितियों और अपनी स्थिति को ध्यान से समझना है। आप अपने विभिन्न कर्तव्यों को पूरा करने के लिए बहुत भागदौड़ करते रहे हैं। अब आप अपनी क्षमता भर इन्हें पूरा कर चुके हैं, अब आराम से बैठकर अपने प्रयासों और मेहनत का आनंद उठाने का समय है।

सिंह स्वास्थ्य और कल्याण- आपका शारीरिक स्वास्थय तो पिछले कुछ समय से अच्छा है लेकिन मानसिक तनाव बढ़ रहा है, आपको जल्दी से जल्दी इसका समाधान खोजना चाहिए। करियर सम्बन्धी कुछ बदलाव भी आपको करने चाहिए, नही तो इस सारे तनाव का आपकी सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा। आप राहत के लिए कुछ तकनीक और व्यायाम अपना सकते हैं, स्वास्थ्यकर भोजन से भी काफी अंतर दिखेगा।
 
सिंह प्यार और संबंध- आज आप थोड़े चिड़चिड़ी मुद्रा में रहेंगे और हो सकता है, आप अपनी भड़ास अपने साथी पर निकाले। आपको इस चीज़ का एहसास होगा की आप का व्यव्हार अनुचित था पर आपके लिए ये चुनौतीपूर्ण होगा की आप उस दोष को न मढे, जिसमे आपके साथी का कोई कसूर नहीं है। अपने व्यव्हार को नियंत्रित करना आपके लिए महत्वपूर्ण है। अगर आप ऐसा कर पाने में असमर्थ है तो कुछ समय के लिए अपने साथी से दूर हो जाएं नहीं तो आपके रिश्ते का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। 
 
सिंह कैरियर और धन- कुछ समय से अपने कार्यालय में आप काफी अच्छा काम कर रहे है और ये खूबी आज आपको अपने मालिक की नजरो में काफी ऊपर उठाएगी। पदोन्नति भी आपका इतंजार कर रही है परन्तु आपके सहकर्मियों की द्वेष एवं जलन आपका मन ख़राब कर सकती है। ये आपके लिए एक मुश्किल चुनौती की तरह है और आपको इस बात का ध्यान रखना है की ये चीज़ आपके मन और मस्तिस्क पर बुरा प्रभाव न डाले।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »