20 Apr 2024, 02:16:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातको को शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2019 11:36AM | Updated Date: Aug 16 2019 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप यह जान लें कि इन मुद्दों से घबराने की जरूरत नही है। इन वर्तमान समस्याओं के कई कारण हैं और इनके लिए दुसरे जिम्मेदार हैं,आप नहीं। ये छोटी बातें जल्दी ही सुलझ जायेंगी। अपने आपको राहत देने के लिए किसी मनोरंजक कार्यकलाप की योजना बनाएं।
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण- आप अपनी नौकरी की मांग के चलते अस्वास्थ्यकर घंटों में भी काम करते रहे हैं इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। सुबह जल्दी उठकर सैर पर जाने और जॉगिंग करने की कोशिश करें। इससे आपका शारीर और मन दोनों ही तरोताजा महसूस करेंगे। आपके कार्यस्थल पर काम का अधिक तनाव होने से आपकी सारी व्यवस्था गड़बड़ा रही है। आपको रिलैक्स करने के लिए कोई स्वास्थ्यकर तरीका अपनाना चाहिए।
 
वृश्चिक प्यार और संबंध- आज का दिन कुछ बातों को स्पष्ट करने और छिपी हुई बातों को सामने लाने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। बातों को स्पष्ट करना एक ऐसी जरूरत है जिसे आप टालते रहे हैं। इससे आपके सम्बन्ध में पारदर्शिता आएगी और नयी ताजगी मिलेगी। दिन के आखिर में शाम तक प्रिय की ओर से रोमांटिक मूड का तोहफा मिल सकता है। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन- आप ऐसे लोगों को खोजने की कोशिश करें जो आप के लिए कुछ उपयोगी जानकारी की आपूर्ति कर सकते हैं। आप कुछ बड़ा सोच रहे हो और इस जोखिम को लेने के लिए यह सही समय है। महत्वहीन मुद्दों के हल के लिए अपने समय की बचत करें। जितनी चादर हो उतने ही पैर फैलाये अर्थात आमदनी के हिसाब से धन का व्यय करे। यदि संभव हो तो अपनी सफलता का जश्न मनाने का इरादा स्थगित कर दे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »