19 Apr 2024, 11:00:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातको को गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2019 12:55AM | Updated Date: Aug 15 2019 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपना रहे हैं। आज कुछ अलग ना सोचें,इसका प्रभाव औरों पर अच्छा न पड़ेगा। कोई भी काम करने से पहले ये मूल्याकंन दुबारा कर लें कि आप वास्तव में चाहते क्या हैं। घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए नया वाहन और दूसरी चीजें खरीदने हेतु समय उपयुक्त है।

तुला स्वास्थ्य और कल्याण- आज आप ख़ुशी मनाने के मूड में अधिक रहेंगे लेकिन आपको यह भी समझना चाहिए कि अपनी अस्वास्थ्यकर जीवन शैली के चलते आप आप अपने स्वास्थ्य को बहुत नुक्सान पहुंचाने पर तुले हुए हैं। आपको अपनी डाइट और शारीरिक मेहनत सहित सभी चीजों में कमी लानी होगी। लत वाली चीजों जैसे तम्बाकू,अल्कोहल और ड्रग्स से भी आपको दूर रहना है क्योंकि इनसे आपके स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है।

तुला प्यार और संबंध- सावधान रहें क्योंकि धोखाधड़ी और प्रवंचना तेजी से आपकी तरफ भड़ रही है। हालांकि यह बिना किसी खास उद्देश्य के और बहुत लघु है, परन्तु फिर भी ये आपको चोट पंहुचा सकती है। आज आप देने की प्रक्रिया में रहेंगे। आज का दिन थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन अंतः में ये आपके प्यार को मजबूती प्रदान करेगा। भविष्य में आपको अपने प्यार पर ख़ुशी मिलेगी पर अभी बहुत ज्यादा व्यक्त करने से बचें। 

तुला कैरियर और धन- एक दोस्त या एक गाइड के माध्यम से छात्रों को एक नया करियर विकल्प मिल सकता है और आप अपने करियर के रूप में इसे चुन सकते हैं पर आपको एक गहन अनुसंधान की सलाह दी जाती है। आज पेशेवरो में नयी उर्जा का संचार हो सकता है। यह किसी भी परियोजना को शुरू करने के लिए एक अच्छा दिन है। सहकर्मी आपके मददगार साबित होंगे और आप एक टीम के नेता की भूमिका अच्छी तरह से निभाएंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »