29 Mar 2024, 05:47:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातको का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 1:26AM | Updated Date: Aug 14 2019 1:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज सृजनात्मक महसूस करेंगे और बहुत सारे कामों के लिए खुद को तैयार पायेंगे। हालंकि आपको यह वास्तविक भय रहेगा कि दूसरे क्या सोचेंगे और कहेंगे। आपको यह समझना है कि सही नजरिये से आधा काम तो बिना किये ही हो जाता है। यद्यपि सृजनात्मक और ऊर्जापूर्ण रहने के बावजूद आपका आत्मविश्वास आज साथ नही देगा।

कर्क स्वास्थ्य और कल्याण- आप आज कुछ अंतर्मुखी सा महसूस करेंगे और अपनी खुद की भावनाओं का निरिक्षण करेंगे। आपको किसी आंतरिक भावना से यह भी महसूस होगा कि अब कुछ बदलाव की जरुरत है। इसके नकारात्मक परिणामों को भी ध्यान में रखें, इससे कुछ भी ठीक नही होगा। इसीलिए अपनी भीतरी शांति बनाये रखकर केन्द्रित रहें।

कर्क प्यार और संबंध- अगर मौजूदा संबंधों में वो अपनापन आप महसूस नहीं कर रहे है तो भी अपने मन को सकारात्मक रखे। आपका साथी अपने प्रेम की भावनाओं को उसी तरीके से व्यक्त नहीं कर रहा है, जिस तरह से आप व्यक्त करते है। ये समय किसी को चोट पहुंचाए बिना आगे बढ़ने का समय है। आप लोगों से मिले, समारोह में जाये और हो सकता है, कोई साथी आपको मिल जाये जो आपके दिल को समझेगा। आप विनम्र और कोमल रहे। कुछ आश्चर्य आपका इंतजार कर रहे है। 

कर्क कैरियर और धन- जहां तक वित्तीय मामलों का संबंध है, आज आप एक बुद्धिमान निर्णय लेंगे। सलाह आपका उचित मार्गदर्शन करेंगी, तो आज छोटे लाभ से संतुष्ट रहे। शेयर बाज़ार में लगे लोग आज बड़े शेयरों के निवेश से बचे। अपने भीतर की आवाज सुनकर अपने अंतर्ज्ञान से काम करे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »