28 Mar 2024, 16:03:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातकों का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 1:22AM | Updated Date: Aug 13 2019 1:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज कोई अप्रत्याशित और काफी दबाव वाला काम मिलेगा लेकिन आप चिंता ना करें, आप आसानी से ओइसे पूरा कर लेंगे और आपको सबकी प्रशंसा भी मिलेगी। ऐसा हो सकता है कि घर पर अचानक बहुत सारे मेहमान आ जाएँ या बॉस आपको अंतिम समय पर कोई महत्वपूर्ण काम सौंप दें। स्थिति चाहे जो हो, आप बहुत अच्छे से संभल लेंगे।

वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण- आज आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का कारण आपकी चिंता हो सकती है। आप बहुत चिंता करते हैं और आज भी कोई अपवाद नही है। इससे आपको माइग्रेन या अल्सर जैसी तकलीफें भी उभर सकती हैं। हालाँकि अगर आप शांति से सोच सकें तो चिंता करने लायक कुछ भी नही है और अगर कुछ आपके सोचे अनुसार नही भी हो रहा है तो भी कोई बड़ी बात नही है, आप पूरी तरह इन समस्याओं को नजरंदाज कर सकते हैं।

वृषभ प्यार और संबंध- आज अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक समय बिताएं। दिन आलस और आराम से भरा रहेगा। अगर आप कुछ स्पेशल करने की योजना नही भी बनाते तब भी आप अपने पार्टनर और परिवार के साथ अच्छा समय बिताकर इसे स्पेशल बना लेंगे। आज महत्वपूर्ण मुद्दों को भी एक तरफ रखकर जिन्दगी की छोटी छोटी खुशियों का मजा लें। आपको संतुष्टि और काफी आनंद महसूस होगा। 

वृषभ कैरियर और धन- आप में अति आत्मविश्वास पैदा होगा क्योकि आपके सारे कार्य बड़ी खूबसूरती के साथ क्रियान्वयन हो रहे है। आज समय है की आप अपना कदम पीछे ले और सोचे की वास्तव में आप के लिए क्या आवश्यक है, उसका मूल्यांकन करे और ध्यान दे की आप अपनी क्षमताओ से क्या हासिल कर सकते हैं। आपको ध्यान रखना है की आपकी जितनी चादर है उतना ही पाव फैलाये।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »