28 Mar 2024, 14:00:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इन दो राशियों का चल रहा है बुरा समय, करें ये उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2019 11:40AM | Updated Date: Aug 12 2019 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राशियों के हमारे जीवन में काफी महत्‍व होता है...ज्योतिष के अनुसार जब ग्रह अपनी चाल बदलते हैं तो इसका प्रभाव इंसान की जिंदगी पर भी पड़ता है। ग्रहों की चाल इंसान की जिंदगी को भी बदल सकती है। ग्रहों के प्रभाव किसी इंसान पर अच्छे होते हैं तो किसी पर बुरे। नए साल के आते ही ग्रहों ने भी अपनी चाल बदली है और जल्द ही सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होने वाला है जिससे दो राशि के जातकों का भारी नुकसान हो सकता है। 
 
कन्या
इस राशि के लोगों के लिये सूर्य का मकर राशि में प्रवेश अच्छा नहीं बताया जा रहा है। इस राशि के लोगों को अपने बच्चों पर इस दौरान काफी ध्यान देना होगा। अपने ऑफिस में भी इन लोगों को सोच-समझकर रहना होगा नहीं तो परिस्थितियां इनके विपरीत जा सकती हैं और कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। पैसों से जुड़े मामलों को लेकर भी इनको सचेत रहना होगा नहीं तो बर्बाद हो सकते हैं।
 
तुला
इस राशि के जातकों के घर में अशांति रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ में क्रोध करके ये अपनी पर्सनल लाइफ भी खराब कर सकते हैं। घर के बड़े लोगों से भी इनकी अनबन हो सकती है। इन दिनों इस राशि के लोगों को दुश्मनों से भी बचकर रहना होगा नहीं तो कोई अनहोनी हो सकती है।
 
इन दोनों राशियों के लिए उपाय
इन दोनों राशियों के जातकों को किसी भी काम को करने से पहले किसी विश्वास पात्र की सलाह लेनी चाहिए। क्रोध से जितना बचेंगे उतनी स्थितियां अच्छी बनी रहेंगी। किसी के भी मुद्दे में अपने टांग अड़ाने से इनको बचना होगा। धन से जुड़े मामलों में बहुत सतर्क रहना होगा। धन से जुड़े मामलों में अगर ये अपनी पत्नी, माता या भाई का सहयोग लेंगे तो ज्यादा नुकसान से बच सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »