18 Apr 2024, 14:19:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2019 1:25AM | Updated Date: Aug 12 2019 1:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेहनत से कांम करें और जमकर आनंद उठायें। आज आप पुरे दिन इसी सिद्धांत पर चलेंगे और यह उपयुक्त भी है। दिन की शुरुआत सामान्य होगी लेकिन अंत दोस्तों और परिवार के साथ जश्न से होगा। आपकी लोगों को हंसाने की क्षमता और खुशमिजाज स्वभाव बड़ी पार्टी की मेजबानी के लिए भी उपयुक्त है।

कन्या स्वास्थ्य और कल्याण- वाहन चलाते समय सावधान रहें और ध्यान से चलायें। सड़क पर गाडी चलाते हुए अतिरिक्त सावधानी रखें। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है लेकिन अगर आप सावधान रहें तो इससे बच सकते हैं। मोड़ों और स्पीड ब्रेक से सावधान रहें। गाडी धीरे चलायें। हो सके तो बिन किसी काम के बाहर घूमने से बचें। अपना काम ख़तम करके घर पर आराम करें।

कन्या प्यार और संबंध- आपको अपने पार्टनर को बिना कोई शर्त प्यार और समर्थन देना होगा। आपको कुछ ऐसी चीज के बारे में पता चल सकता है जो आपको नुक्सान पहुंचा सकती है लेकिन आपको अपनी प्राथमिकताएं ध्यान में रखते हुए पार्टनर के साथ सहानुभूति से पेश आना होगा। आप पायेंगे कि इससे आपका रिश्ता मजबूत हुआ है। अपने पार्टनर को जांचने में कठोर न बनें बल्कि आपके रिश्ते में इस तूफानी समय से निकलने के लिए आपको समझदारी से काम लेना होगा जिसमें उनकी बात प्यार से सुनना भी शामिल है। 

कन्या कैरियर और धन- कुछ मामूली समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है, जिससे की अपने कार्यस्थल पर शांति से कार्य करने में बाधा आ सकती है। आज आपको धैर्य की एक बड़ी मात्रा की जरूरत है खासकर जब आप अपने सहकर्मी के साथ कार्य करे। क्रोध को दूर रखे बल्कि उसके साथ समझदारी से निपटे ताकि आपके पूरे समूह के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव न पडे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »