29 Mar 2024, 02:17:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मेष राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 1:25AM | Updated Date: Aug 11 2019 1:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपका झुकाव आज कुछ हद तक आध्यात्मिकता की और रहेगा। आप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं या किसी तीर्थ की यात्रा कर सकते हैं। प्रेरणात्मक साहित्य पढ़ें या किसी महान नायक की जीवनी पढ़ें, हो सकता है कि इसमें से आपको अपने जीवन के लिए कुछ बहुत अच्छा हासिल हो जाए। किसी गंभीर या कडवी स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा। इसके स्थान पर दिमाग को शांत रखकर दिन बिताएं तो राहत महसूस होगी।

मेष स्वास्थ्य और कल्याण- आज गृहों की स्थिति आग से दुर्घटना की आशंका जता रही हैं। रसोईघर में काम करते हुए या बिजली के उपकरण पर काम करते हुए अतिरिक्त सावधानी रखें। वास्तव में, आज आपको सब गरम चीजों तथा आग के आसपास सावधान रहना चाहिए। आप अपने तनाव के कारण चिडचिडे से रहेंगे जिसका असर दूसरों के साथ आपकी बातचीत पर दिखाई देगा।

मेष प्यार और संबंध- ग्रहों की स्थिति के कारण आपके सम्बन्ध में कुछ उलझन का समय चल रहा है। पिछले कई दिनों में बहुत सारी घटनाएं हुई हैं और आपने रक्षात्मक रुख अपना लिया है जिससे आप केवल अपना सर नीचा करके शांति बनाये रखना चाहते हैं। हालाँकि, यही वो समय है जब आपको अपने रिश्ते की गहराई को जानने के लिए अधिक आक्रामक रुख अपनाने की जरुरत है।

मेष कैरियर और धन- आज्ञाकारी होना अच्छा है, लेकिन दूसरों के मुताबिक कार्य करना सही नहीं है। आप और आपके विचार सब से अलग है।आपको जो सही लगे वह करे और लोगो की बातो में आने से बचे। आप अपने व्यय योजना में अपने खर्चो को कम करने की कोशिश कर रहे है ताकि सकारात्मक वित्तीय बदलाव आये, इसलिए आगे बढे और योजना को अंजाम दे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »