20 Apr 2024, 00:08:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 2:08AM | Updated Date: Aug 10 2019 2:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी सोच आज अद्भुत रूप से साफ़ और स्पष्ट है और आज आप अपने कार्यों के आने वाले समय में लाभ का बिलकुल ठीक अंदाजा लगा पायेंगे। इसीलिए आज का दिन आपके रास्ते में आने वाले अवसरों और निवेश का मुलांकन करके किसी सही निर्णय पर पहुंचने के लिए बिलकुल ठीक है। आप आज अपने आसपास के लोगों में से भी अपने शुभचिंतकों को पहचान पायेंगे।

सिंह स्वास्थ्य और कल्याण- आप आज खुद को थोडा अनियंत्रित सा महसूस करेंगे, काफी मेहनत भरे वर्कआउट सेशन के बाद आप खुद को चोकलेट का तोहफा देने वाले हैं लेकिन इसी पर तो आपको नियंत्रण करना है। चोकलेट केक की बजाय कुछ कम कैलोरी वाला मीठा खाएं। अगर आप जिम प्रशिक्षक की बताई हुई डाइट पर नही चलेंगे तो आपको शेप में आने में बहुत समय लग जाएगा।

सिंह प्यार और संबंध- पिछले कुछ दिनों से आपके वर्तमान या होने वाले सम्बन्ध को लेकर आपके मन में ढेर सारी चिंताएं और संदेह हैं। आज सारे संदेह मिट जायेंगे और आप अपने सम्बन्ध और अपने पार्टनर के बारे में स्पष्ट होकर सोच पायेंगे। आप अपनी लव लाइफ के बारे में अच्छा और स्पष्ट निर्णय भी ले पायेंगे। 

सिंह कैरियर और धन- आपके वित्तीय संसाधनो का विस्तार होगा जिसका लाभ लेने के लिए आप पूरी तरह तैयार है। आप आज अपने घर, व्यवसाय या वाहन के लिए भी ऋण के लिए आवदेन कर सकते है जो की आराम से मंजूर हो जायेगा। जिन विद्यार्थियों ने शिक्षा ऋण के लिए आवदेन किआ हुआ है उन्हें भी शुभ सन्देश की प्राप्ति होगी। आज का दिन शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्तम है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »