18 Apr 2024, 09:03:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 2:06AM | Updated Date: Aug 10 2019 2:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर आप अपना समय और ऊर्जा गरीब और कम सुविधा प्राप्त बच्चों को शिक्षा देने में लगायेंगे तो आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी। अपना कुछ सामन किसी जरूरतमंद को दे दें। आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी है, आप पैसे से भी किसी की मदद कर सकते हैं। आप नए लोगों से जल्दी ही परिचय भी कर लेते हैं और सबकी जरूरतों का ध्यान रखने के कारण आपकी लोकप्रियता भी है।

वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण- अगर आप किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी परियोजना पर काम कर रहे हैं या इसी के बारे में कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको उम्मीद से कहीं जल्दी सफलता मिलने की संभावनाएं बनी हुई हैं। लेकिन अपनी प्रगति का रिकॉर्ड रखें और कुछ गलत होने पर समाधान तैयार रखें। आपको इन सब प्रयासों के लिए भी प्रशंसा मिलेगी।

वृषभ प्यार और संबंध- प्यार, रिश्ते और परिवार अब आपका ध्यान अपनी और आकर्षित करेंगे।आज आप अपने बच्चों के साथ कुछ गुणवत्ता समय बिताएंगे। आपको ये याद दिलाया जाएगा या एहसास होगा की आपके लिए महतवपूर्ण क्या है और जिसकी वजह से आप निर्णायक कदम लेंगे जिसने काफी समय से आपको परेशान किये हुए था। अपने परिवार के साथ गुणवत्ता समय बिताने के कारण तनाव घटाने में भी आपको मदद मिलेगी जो आपके मन मस्तिष्क पर हावी था। 

वृषभ कैरियर और धन- यदि आपने नौकरी के लिए आवेदन किया है, तो कंपनी से इसकी जाँच करें। आपको नौकरी से संबध में एक अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि भी आपको आज मिल सकती है। यह निवेश के किसी भी प्रकार के लिए एक शुभ दिन है। अगर आप संपत्ति खरीदने के लिए योजना बना रहे है, तो आज का दिन सौदे के लिए अनुकूल है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »