19 Apr 2024, 03:03:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातकों को शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 1:23AM | Updated Date: Aug 9 2019 1:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे। अपना भला चाहने वाले लोगों से उन चीजों के बारे में भी खुलकर बात करें,जो आपको परेशान कर रही हैं। अनिश्चितत्ता के बादल एक सप्ताह में छंट जायेंगे।किसी परिजन या अन्तरंग दोस्त का साथ मिलेगा। बोलते हुए सावधान रहें।किसी की आपके शब्दों से ग़लतफ़हमी हो सकती है। कार्यस्थल पर स्थायित्व बना रहेगा।

मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण- आप आसानी से अपना ध्यान कहीं एक जगह नही लगा पाते और इसीलिए ऐसे लोगों की बहुत प्रशंसा करते हैं जो फोकस कर पाने की क्षमता रखते हैं। अब समय आ गया है कि आप भी यह विशेषता सीखकर अपने जीवन में भी कार्यान्वित करें। आपको किसी महत्वपूर्ण काम पर फोकस करने की जिम्मेदारी मिलेगी, इसे हाथ से जाने न दें। सुबह जल्दी उठकर योग करने से भी आपको मदद मिलेगी।

मिथुन प्यार और संबंध- आज आपकी एक ऐसी स्थिति का सामना करने की संभावना है, जिससे आपकी प्यार और प्रतिबद्धता की शक्ति का परीक्षण होगा। आपको अपने मस्तिष्क में ये ध्यान रखना होगा की आपके साथी का आप पर पूर्ण विश्वास है और आपको इस प्रेम की परीक्षा में पास होना है, ताकि ये प्रेम सम्भंध हमेशा के लिए प्रगाढ़ बने रहे। अगर आप में दया और सहानुभूति रहेंगी, तो आप किसी चीज़ का भी डटकर सामना कर सकते हो, चाहे आपका भाग्य कैसी भी पहेली आपके सामने लाये। 

मिथुन कैरियर और धन- अप्रत्याशित धन की प्राप्ति के आज योग बन रहे है। आपको ऐसे धन की प्राप्ति हो सकती है जिसके बारे में आपने सोचना छोड़ दिया था। आज आप अपने निष्क्रिय निवेश के ऊपर भी ध्यान दे क्योकि वहा से भी आपको शुभ सन्देश मिल सकता है। अगर किसी ने आपसे उधार लिया है और जिसे आप लगभग भूल चुके है वहा से भी धन प्राप्ति का शुभ सन्देश मिल सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »