28 Mar 2024, 23:09:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशि अनुसार इन चीजों से करें भोलेनाथ का रुद्राभिषेक - पूरी होंगी हर इच्छा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2019 11:52AM | Updated Date: Jul 30 2019 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इन दिनों सावन का महीना चल रहा है...चारों और भगवान भोलेनाथ के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। यह सावन का महीना हिंदू धर्म के लोगो के लिए बहुत ही पवित्र और खास माना जाता हैं यह महीना भगवान शिव को अति प्रिय हैं वही इस महीने शिव पूजन से भक्तों की हर इच्छा शिव पूर्ण कर देते हैं इस बार श्रावण कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि 30 जुलाई दिन मंगलवार यानी की आज मनाई जा रहे हैं। 
 
 जो माता पार्वती को समर्पित हैं इस कारण से यह शिवरात्रि और भी अहम हो जाती हैं सावन में मंगलवार को भी व्रत रखा जाता हैं शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने और देवी मां पार्वती की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं
 
 जानिए शिवरात्रि पूजन का शुभ मुहूर्त
सुबह 06:45 बजे से शाम को 07:38 बजे तक इस बार का मुहूर्त ऐसा हैं कि आप सुबह और शाम दोनो समय पूजा कर सकते हैं।
वही ज्योतिष के मुताबिक शिवरात्रि को विभिन्न राशि के लोग अपने कष्टों के निवारण और मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए रुद्राभिषेक करके या प्रतिष्ठित शिवलिंग पर जलाभिषेक करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 
 
अपनी राशि अनुसार करें शिव का रुद्राभिषेक - 
मेष राशि - गाजर के रस से
वृषभ राशि - दूध से
मिथुन राशि - धनिया के रस से
कर्क राशि - गंगा जल से
सिंह राशि - रोली मिश्रित जल से
कन्या राशि- धनिया के रस से
तुला राशि - दूध से
 वृश्चिक राशि - गन्ने या गुड़ के रस से
धनु राशि - हल्दी मिश्रित जल से
मकर राशि - गिलोय के रस से
कुंभ राशि - सरसों के तेल से
मीन राशि - हल्दी मिश्रित जल से
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »