भगवान गणेश जी को भक्तों के विघ्न दूर करने वाला माना जाता है, ऐसा बताया जाता है कि जो भक्त अपने सच्चे मन से भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना करता है, उसके जीवन के सभी संकट भगवान गणेश जी दूर करते हैं, भगवान गणेश जी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है और बुधवार के दिन इनकी विशेष पूजा-अर्चना का विधान है।
शास्त्रों में भगवान गणेश जी को प्रसन्न करने के बहुत से सरल उपाय बताए गए हैं, अगर आप इन उपायों को करते हैं तो इससे भगवान गणेश जी का आशीर्वाद आपके ऊपर हमेशा बना रहेगा और आप अपना जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत कर पाएंगे, अगर आपको अपने जीवन में सफलता हासिल नहीं हो पा रही है या परेशानियां पीछा नहीं छोड़ रही है तो आज हम आपको बुधवार को किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, इन उपायों को करने से गणेश जी की कृपा के साथ-साथ आपके जीवन की समस्याओं का समाधान होगा।
- अगर आप भगवान गणेश जी को प्रसन्न करके इनकी कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो बुधवार के दिन किसी भी गणेश मंदिर में इनके दर्शन के लिए अवश्य जाएं और भगवान गणेश जी को हरी दूर्वा अर्पित कीजिए।
- अगर आप बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाते हैं तो इससे भगवान गणेश जी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।
- अगर आपके जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियां चल रही है या फिर आपके जीवन में परेशानियां पीछा नहीं छोड़ रही है तो अपनी समस्याओं का समाधान करने के लिए आप बुधवार के दिन भगवान गणेश जी को सिंदूर अर्पित कीजिए, भगवान गणेश जी को सिंदूर अर्पित करने से आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर होंगी।
- अगर आप भगवान गणेश जी के मंदिर में सात बुधवार तक इनको गुड़ का भोग लगाते हैं तो इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
- यदि आपको अपनी मेहनत का फल नहीं मिल पा रहा है तो इस स्थिति में आप अपने जीवन की बाधाएं दूर करने के लिए गणेश रुद्राक्ष धारण कीजिए, इस उपाय को करने से आपके जीवन में जो भी कठिन परिस्थितियां चल रही हैं वह दूर होंगे और आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त होगा।